{"_id":"42c9c50eccdbeed2ea25d65bffc9d5ee","slug":"when-love-awakens-see-if-god-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब प्रेम जागता तभी मिलते हैं भगवान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जब प्रेम जागता तभी मिलते हैं भगवान
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 12 Jan 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यालय के रमेड़ी स्थित निरंकारी सत्संग भवन में महात्मा राजीव कुमार की अध्यक्षता में भक्ति पर्व एवं क्षमा याचना दिवस मनाया गया। संगत को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब प्रेम जागता है तभी भक्ति की शुरूआत होती है।
विज्ञापन
इस मिशन में प्रेम ही तो जागृत किया जाता है। प्रेम जागने से ही हम अपने जीवन को सही दिशा में लगा सकते है और दूसरों के काम आ सकते है। उन्होंने कहा कि एक न एक दिन तो मृत्यु आनी है, तो क्यों न हम इस मालिक को जान लें और इससे जुड़ जाकर अपने जीवन को सार्थक बना लें।
विज्ञापन
वर्ना मानव योनि पाकर भी हम दानव वाले काम करते रहे तो उससे न अपना भला होगा और ना ही हम दूसरे का भला कर सकेंगे। इस दौरान गुरू प्रसाद, नीरज, देवी गुलाम, लालाराम विश्वकर्मा, छोटेलाल, मंगेशलता खरे, सुरेश कुमार, रचना, सरिता, मातारानी आदि मौजूद रहे। उधर कुछेछा स्थित संत निरंकारी आश्रम में सेवादल का प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालक रामप्रकाश के सानिध्य में हुआ।
विज्ञापन