फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Welcome spring

वसंत के स्वागत में नाचेगा मन मयूर

Sat, 24 Jan 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 24 Jan 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
Welcome spring

‘सुख का होता आगमन, दु:ख का होता अंत। परिवर्तन का पर्व है, यह ऋतुराज

विज्ञापन
वसंत’ वसंत पंचमी नवीनता व परिवर्तन के साथ जीवन में संपन्नता, सुख, समृद्धि का सूचक है। यह मां सरस्वती का जन्मदिन भी है। वसंत के आते ही वृक्षों से पुराने पत्तों का झड़ना, नई कोपलों का आना, दु:ख के बाद सुख आने का परिचायक है। पतझड़ संकेत करता है कि जीवन में कष्टो का सामना करना पड़ता है। इसलिए घबराएं नहीं और वसंत के आने का इंतजार करें।

ऋतुओं में वसंत ऋतु सर्वश्रेष्ठ मानी गई है। इसे ऋ तुओं का राजा भी कहते है। क्योंकि मन को प्रफुल्लित करने वाला वातावरण अपने आप बन जाता है। खेतों में हरियाली, सरसों के पीले फूल, आम की बौरे चारो ओर सुख समृद्धि का संदेश देती है। आम की बौर मानव जीवन में संदेश देती है कि मनुष्य बौराए, लेकिन आम के वृक्ष की तरह।

अर्थात दूसरो के हित के लिए न कि बौरा हो जाए। इस दिन विद्या व ज्ञान की देवी मां सरस्वती व लेखनी की पूजा करने के साथ सभी के जीवन में सुख शांति की कामना करनी चाहिए। ज्योतिषाचार्य पं.दिनेश दुबे ने बताया कि मां सरस्वती का दूसरा नाम वागीश्वरी भी है। अत: वसंत पंचमी को हम वागीश्वरी जयंती के रूप में भी मनाते है।

इस दिन मां सरस्वती के चित्र का दर्शन करना विद्या और ज्ञान को बढ़ाने वाला है। इस वर्ष यह पर्व शनिवार को सुबह 10:18 बजे पूर्वाभाद्र पद नक्षत्र में पड़ रहा है। यह शुभ योग है।

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि इसदिन प्रात:काल सूर्योदय के साथ ही स्नानकर श्वेत या पीले वस्त्र पहनकर मां सरस्वती के चित्र को स्नान कराकर श्वेत या पीला पुष्प अर्पित कर धूप, दीप, सुंगधित द्रव्यों से पूजन करें। साथ में ‘या देवि सर्वभूतेषु विद्यारूपेण संस्थिा, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नम:’ मंत्र का 108 बार जाप करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed