{"_id":"53c80aaade053b3b736be0396bcff8f1","slug":"watchmen-will-keep-an-eye-on-every-activity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर गतिविधि पर नजर रखेंगे चौकीदार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर गतिविधि पर नजर रखेंगे चौकीदार
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Mon, 17 Aug 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते प्रशासन हर स्तर से तैयारी करने में जुटा
विज्ञापन
है। चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले चौकीदारों के 14 रिक्त
पदों को भरा गया है। फिलहाल आठ चौकीदारों का निधन होने के साथ अन्य की उम्र
अधिक होने पर इनकी नियुक्ति पुलिस कार्यालय से आई आख्या पर कर दी गई है।
इन पदों के भरने से अब जिले में सभी स्थानों पर 511 चौकीदारों की तैनाती हो
चुकी है।
सबसे ज्यादा संवेदनशील माने जाने वाले पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन बेहद संवेदनशील है। चुनाव में होने वाली हर गतिविधियों पर नजर रखने के लिए चौैकीदारों की भूमिका का विशेष महत्व है।
इसे देखते पुलिस विभाग ने 14 रिक्त पड़े चौकीदारों की नियुक्ति का खाका तैयार कर जिलाधिकारी को भेजा। जिस पर डीएम ने नए चौकीदारों की नियुक्ति का आदेश किया है। थाना बिवारं के धनपुरा में चौकीदार रामेश्वर चलने फिरने में असमर्थ है।
इसके स्थान पर ज्ञानबाबू क ो चौकीदार नियुक्ति किया गया है। वहीं मुस्करा के भैसाय में भूप सिंह को चौकीदार नियुक्ति किया है। जबकि पहले तैनात रहे छोटेलाल चलने फिरने में असमर्थ है।
मुस्करा कस्बे में रामकुमार के वृद्ध होने पर उसके पुत्र श्यामकरन को चौकीदार बनाया गया है। मुस्करा थाने के बंडवा में शिवका के चलने फिरने में असमर्थ होने पर उसके पुत्र देवीदीन को चौकीदार नियुक्ति किया है।
जरिया के पचखुरा में वृद्ध हो चुके फूल सिंह के स्थान पर श्यामकरन को चौकीदार बनाया है। चिकासी के बरगढ़ में रामेश्वर को चौकीदार बनाया गया है। जबकि पहले इसके पिता चौकीदारी करते रहे हैं।
वहीं रिक्त पड़े स्थानीय कोतवाली के मेरापुर गांव में चौकीदार संतोष कुमार को बनाया है। वहीं कुरारा थाने के खरेठा में राकेश कुमार, सुमेरपुर के नारायणपुर में विचित्रवीर यादव, मौदहा के गुसियारी में राममनोहर, बिवांर के करगवां में मनोज कुमार, मुस्करा के छानी गांव में गिरधारी, राठ के कैथा में अच्छेलाल व मझगवां के नहदौरा में जयहिंद को चौकीदार बनाया गया है। जिले में 511 चौकीदारों के पद सृजित हैं। ग्राम स्तर पर होने वाली हर गतिविधि की जानकारी चौकीदार ही पुलिस को देते हैं।