फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Vnrojon will license to kill : DM

वनरोजों को मारने का मिलेगा लाइसेंस : डीएम

Thu, 21 May 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 21 May 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Vnrojon will license to kill : DM

डीएम संध्या तिवारी ने कहा कि वनरोजों को मारने के

विज्ञापन
लिए लाइसेंस दिया जाएगा। किसानों से कहा कि वनरोजों को मारने के बाद उन्हें गहरे गड्ढे में दबा दें। डीएम किसान दिवस पर आयोजित गोष्ठी में बोल रहीं थीं।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा में किसानों की फसलों का अनुमानित नुकसान 256 करोड़ है। इसकी सूचना शासन को दी गई है। कहा कि पहले 60 करोड़  रुपये और 19 मई को 14 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है। इसे वितरित किया जा रहा है।

जिला प्रबंध इफ्को ने उर्वरक लेने वाले किसानों को दुर्घटना बीमा की जानकारी दी। कहा कि इसका प्रीमियम इफ्को ही वहन करेगा। उर्वरक लेने वाले किसान का एक बोरी पर 4 हजार और अधिकतम 25 बोरी लेने पर एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा हो जाता है।

कहा कि किसान के पास इफ्को से उर्वरक लेने की रसीद जरूर होनी चाहिए। इस मौके पर किसान बसंत लाल पुत्र रघुनाथ निवासी बरगढ़ को एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा का चेक भी दिया गया। किसान दिवस पर उप कृषि निदेशक चौधरी अरुण कुमार ने किसानों को पंजीकरण कराने की जानकारी दी।

कहा कि बिना पंजीकरण कृषि विभाग से किसी भी प्रकार का लाभ नहीं मिल सकता। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने कामधेनु योजना की जानकारी दी। इस मौके पर कृषि विभाग के अधिकारी और किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed