{"_id":"5aba887d4f1c1b5a598b666c","slug":"two-women-and-youth-arrested-with-21-kg-of-ganja","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 किलो गांजा के साथ दो महिलाएं और युवक गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
21 किलो गांजा के साथ दो महिलाएं और युवक गिरफ्तार
अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
गांजे के साथ पकड़े गए आरोपी के साथ पुलिस टीम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात रोडवेज बस स्टैंड पर दो महिलाओं सहित एक युवक को 21 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों महिलाओं और युवक को जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि ये लोग मप्र से गांजा लाकर मौदहा में बेचते थे।
कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर सूचना मिली कि तीन लोग भारी मात्रा में गांजा लेकर आ रहे हैं। बताया कि पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड के पास अपना जाल बिछा दिया। बस स्टैंड पर जैसे ही गांजे की तस्करी करने वाले पहुंचे। तभी पुलिस ने माल सहित रंगे हाथों धर लिया। पुलिस ने मौदहा थाने के कम्हरिया गांव निवासी मुनीर अहमद पुत्र मुख्तार अहमद के पास से 11 किलो गांजे से भरा बैग और उसके साथ खड़ी रागौल निवासी मलका पत्नी सग्मन निवासी रागौल और रागौल हुसैनिया सोनी बानू पत्नी कमला के पास से पांच-पांच किलो गांजा बरामद कर लिया है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया। मुनीर ने बताया कि उसकी सास यह काम करवाती थी। छत्तीसगढ़ के रायपुर से वह गांजा लेकर आए थे। पुलिस की इस सफलता पर एसपी दिनेश कुमार पी ने कोतवाल अनिल कुमार सिंह सहित एसआई भारत सिंह, संजय कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, नीरज पाठक, कांस्टेबिल उमाशंकर शुक्ला, विजय सिंह, शिवप्रताप सिंह, जीतेंद्र सिंह, अमन सिंह, राजेंद्र सिंह, शिवानी और खुशबू को शाबाशी देते हुए दस हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।