{"_id":"594177e34f1c1b45448b4583","slug":"two-tractors-two-arrested-in-illegal-mining","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन में दो ट्रैक्टर पकड़े, दो गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन में दो ट्रैक्टर पकड़े, दो गिरफ्तार
hamirpur
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र में पुलिस की मिली भगत से अवैध खनन बदस्तूर जारी है। मंगलवार की रात अवैध खनन की सूचना पर तहसीलदार ने रौरो गांव के पास छापा डाल नदी से अवैध मौरंग का खनन कर रहे दो ट्रैक्टरों को पकड़ लिया।
गौरतलब है कि क्षेत्र में पुलिस की मिली भगत के चलते अवैध मौरंग और मिटटी का खनन जोरों पर है। पुलिस के इशारे पर खनन माफिया रात में मौरंग और मिटटी का खनन कर रहे हैं। मंगलवार की रात मुखबिर की सूचना पर तहसीलदार परशुराम पटेल ने दलबल के साथ रात करीब 2 बजे रौरो गांव की तलहटी में बह रही बिरमा नदी किनारे छापा मारा। तहसीलदार ने मौरंग से भरे एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया।
तहसीलदार ने बताया कि एक खाली ट्रैक्टर भी पकड़ा गया, जिसमें मौरंग भरी जानी थी। बताया कि खाली ट्रैक्टर धमना गांव के युवक का है।मौरंग से भरा ट्रैक्टर सैदपुर गांव का बताया जाता है। तहसीलदार ने मामले की रिपोर्ट डीएम के पास भेज दी है। खाली ट्रैक्टर के चालक और निगरानी कर रहे एक बाइक सवार को पकड़ पुलिस को सौंप दिया। उधर बुधवार की शाम एसडीएम रामभवन तिवारी व सीओ विवेकानंद तिवारी ने टूका गांव के पास पहाड पर छापा मारा। जहां बोल्डर लाद रहे दो ट्रकों को पकड़ थाने में खड़े कराए गए हैं। चालक मौके से भागने में सफल रहे।