फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Two farmers suicidal by jumping ahead of train

ट्रेन के आगे कूदकर दो किसानों ने की आत्महत्या

Mon, 04 Mar 2019 10:56 PM IST
SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश Published by: SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH Updated Mon, 04 Mar 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
Two farmers suicidal by jumping ahead of train
रेलवे लाइन के पास शव देखते मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान दो किसानों ने अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटनाओं से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


बिवांर के सायर गांव निवासी शुभकरण सिंह (52) ने रविवार रात कस्बे के इमिलियाथोक के सामने रेलवे लाइन पर जाकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। किसान के पास करीब 10 बीघे जमीन है। इसी से खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता था। किसान के पुत्र विपिन सिंह ने बताया रविवार शाम से पिता गायब थे। काफी तलाश के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका।

सोशल मीडिया में फोटो वायरल होने के बाद आत्महत्या कर लेने की जानकारी मिली। शुभकरण सिंह ने रविवार रात ट्रेन के आगे कूदकर जान दी थी। सोमवार की सुबह पुलिस ने शव का पंचनामा भर मोर्चरी हाउस भिजवा दिया था। वहीं दूसरी घटना यमुना साउथ बैंक रेलवे स्टेशन एवं भरुआ सुमेरपुर के मध्य 1361 किमी के पास हुई। क्षेत्र के देवगांव निवासी युवा किसान भगवान सिंह (24) पुत्र स्व. कल्लू ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


उसके बड़े भाई लल्लू व मां राजा बेटी ने बताया उनके पास दो बीघा जमीन है और इसी जमीन में खेती-बाड़ी करने के साथ मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर चलाते हैं। पिछले काफी दिनों से भगवान सिंह आर्थिक तंगी व मानसिक रूप से परेशान रहता था। सोमवार दोपहर दुर्ग से कानपुर जा रही बेतवा एक्सप्रेस से कटकर जान दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक हुई इस घटना से मां और भाई का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed