{"_id":"dd9088c3152fc9e319f4fbbd2dc2a179","slug":"two-farmers-killed-in-a-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो किसानों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में दो किसानों की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Wed, 06 May 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ महोबा मार्ग पर बसेला गांव के पास सूखी नहर में गुड़ से भरी ट्रैक्टर
विज्ञापन
ट्राली के पलटने से चालक किसान की दबकर मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र और दो
साथी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने
किसान के शव का पोस्टमार्टम कराया। उधर, खेत से वापस लौट रहे किसान की
हाइवे स्थित लक्ष्मीबाई तिराहा पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।
महोबा जनपद के अजनर थाने के टिकरिया गांव निवासी भगवत (40) पुत्र लल्ले कुशवाहा मंगलवार सुबह करीब 9 बजे गांव के करन पुत्र खलक सिंह के ट्रैक्टर पर गुड़ बेचने राठ मंडी आ रहा था। ट्रैक्टर भगवत चला रहा था। राठ महोबा मार्ग पर बसेला गांव के पास सामने से आ रहे एक अन्य ट्रैक्टर ने कट मार दिया।
जिससे बचने के प्रयास में भगवत ट्रैक्टर से संतुलन खो बैठा और सूखी नहर में जाकर पलट गया। ट्रैक्टर ट्राली पलटने से भगवत की मौके पर मौत हो गई। ट्रैक्टर पर सवार भगवत का 16 वर्षीय पुत्र अवधेश, हरचरन पुत्र देशराज और करन पुत्र खलक सिंह घायल हो गए। मृतक के पुत्र अवधेश ने बताया कि ट्राली में करीब 26 क्विंटल गुड़ लदा था।
नहर में ट्रैक्टर ट्राली के पलटते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। ट्रैक्टर के नीचे दबे लोगाें को बाहर निकाला गया। मृतक के रिश्तेदार फूलचंद्र पुत्र संतराम ने थाने में तहरीर दी है।
हमीरपुर कोतवाली के रमेड़ी मांझखोर निवासी किसान संतोष कुमार प्रजापति (45) सोमवार की रात करीब 10 बजे खेतों से घर लौट रहा था। तभी हाइवे स्थित लक्ष्मीबाई तिराहा पहुंचने पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से वह गंभीर रुप से घायल होकर सड़क पर तड़पने लगा।
सूचना पाकर परिजन पहुंचे और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद से किसान के घर में कोहराम मचा है। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।