फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Told to check adulteration in food items

खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच करना बताया

Wed, 21 Jun 2017 11:56 PM IST
hamirpur
hamirpur Updated Wed, 21 Jun 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Told to check adulteration in food items
सुमेरपुर में बोलते डीएम डा.मन्नान अख्तर - फोटो : अमर उजाला
जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में नगर पंचायत परिसर सुमेरपुर में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच जागरूकता व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभांरभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डा.मन्नान अख्तर ने दीप प्रज्ज्वलित किया।
विज्ञापन



विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नेे कहा कि खाद्य पदार्थों को हमें देखकर या छूकर मिलावट का पता नहीं चलता है। जांच के बाद ही इनमें मिलावट की जानकारी हो सकती है। कहा कि खाद्य पदार्थाें में मिलावट की जांच करने के लिए प्रायोगिक ज्ञान कराने के लिए चलाए जा रहे ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जानकारी मिल सकती है। अभिहित अधिकारी विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि सबसे अधिक मिलावट दूध, घी, मसाले, चाय, सरसों का तेल आदि रोजमर्रा के खाद्य पदार्थाें में होती है। वित्त एवं लेखाधिकारी शरद कुमार ने मिलावटी खाद्य पदार्थो के प्रति सतर्क रहने के लिए कहा।
विज्ञापन


विजय कुमार चौधरी ने सिंथेटिक दूध, यूरिया की मिलावट, आरारोट, आटा या स्टार्च, डिजरर्जेंट,  निरमा, साबुन तथा दूध से क्रीम निकाल लेने का प्रायोगिक प्रदर्शन करते हुए प्रशिक्षणार्थियों को जानकारी दी। क्लब समन्वयक डा.जीके द्विवेदी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। डा.आशुतोष निरंजन, रामसनेही साहू, डा.अनिल यादव ने भी सम्बोधित किया। अधिषाशी अधिकारी नीतू सिंह ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed