फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Thieves have broken lock into the house across the jewelery

घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के जेवरात किए पार

Tue, 23 Dec 2014 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 23 Dec 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
Thieves have broken lock into the house across the jewelery

रात में बिजली कटौती से चोरों की घटनाएं फिर शुरू हो गईं। रविवार रात चोर

विज्ञापन
आभूषण बनाने वाले कारीगर के घर का ताला तोड़ लाखों के बने-अधबने जेवर चुरा ले गए। कारीगर पत्नी के साथ एक तेहरवीं संस्कार में शामिल होने गया था।
 
खरेला थाने के कुआंबाटी गांव निवासी प्रेमनारायन पुत्र सुदामा सोनी राठ कसबे के खुशीपुरा में चंद्रप्रकाश सोनी के मकान में किराए पर रहता है। प्रेमनारायन ने बताया कि वह बाजार के सर्राफा दुकानदारों के जेवरात बनाने का काम करता है।

बताया कि रविवार को ससुराल उमरी में नाना की तेहरवीं संस्कार में पत्नी अंजली के साथ घर पर ताला लगाकर गया था। पड़ोस में रहने वाली चचेरी बहिन शकुंतला के घर वह अपने तीन मासूम बच्चों निशि, अनन्या और सती को छोड़ गया था।

रात में चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ घर के अंदर बनी दुकान में घुस गये। चोरों ने दुकान में सामान खंगाला और वहां रखे सोने चांदी के जेवर ले गए।

इसके बाद चोर ऊपर कमरे में गए और अलमारी को तोड़ करीब 45 ग्राम सोने की कंठी व झुमकी, 5 चांदी के बिछुओ, 10 जोड़ी अधबनी चांदी की पायलें, कच्चा माल सहित करीब 8 किलो चांदी के बने अधबने जेवरात चुरा ले गए।

सुबह बहनोई ने दरवाजे का ताला टूटा देखा तो हड़कंप मच गया। मोहल्ले के लोगों को जब चोरी की जानकारी हुई तो भीड़ लग गई। कोतवाली के एसआई गोपाल अवस्थी ने दलबल के साथ मौके पर पहुंच घटना का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed