फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   there were strict on salvage negligence commissioner

निस्तारण में लापरवाही पर सख्त हुईं मंडलायुक्त

Wed, 06 May 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Wed, 06 May 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
there were strict on salvage negligence commissioner

मौदहा मंडी समिति में आयोजित तहसील दिवस में मंडलायुक्त कल्पना अवस्थी ने

विज्ञापन
समस्याओं के निस्तारण में खानापूरी किए जाने पर नाराजगी जताकर कहा कि निस्तारण में लापरवाही न बरतें। नहीं तो लोगों का विश्वास उठ जाएगा और तहसील दिवस बेमकसद रह जाएंगे।

मंगलवार को तहसील दिवस में अचानक मंडलायुक्त आ पहुंची। उन्होंने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। कई अधिकारियों के न आने पर एसडीएम ने पहले ही उन्हें अनुपस्थित कर दिया था। फिर उन्होंने निस्तारण संबंधित समीक्षा की और पाया कि न्यूरिया गांव में एक हैंडपंप के खराब होने पर ग्रामीणों ने दूसरा हैंडपंप लगवाने की मांग की, निस्तारण लिख दिया गया कि फिलहाल यह संभव नहीं है।

मंडलायुक्त ने सख्त नाराजगी जताई। कहा कि यह किसी भी समस्या का निस्तारण नहीं है। इसी तरह उन्होंने पुलिस सहित कई विभागों की शिकायतों के निस्तारण पत्र देखे और असंतुष्टि जाहिर की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में कोताही बरती गई और आवेदकों को जानकारी नहीं दी गई तो अफसोस जनक है।

कहा कि ऐसे में शिकायतकर्ता का विश्वास दिवसों से उठ जाएगा और तहसील दिवसों बेमकसद हो जाएंगे। इस दौरान एडीएम डा.राजेश कुमार प्रजापति ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि वह समस्याओं को गंभीरता से देखें। बिजली, पानी के विभाग लापरवाही न बरतें, इनकी अधिक शिकायतें आती हैं। इस दौरान अपर एसपी व एसडीएम प्रवीणा अग्रवाल आदि अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed