फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The younger generation know the history of great men

युवा पीढ़ी को महापुरुषों का इतिहास बताएं

Sat, 10 Jan 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 10 Jan 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
The younger generation know the history of great men

महापुरुषों का इतिहास न केवल याद रखना होगा। बल्कि आने वाली पीढ़ियों को

विज्ञापन
उनके राष्ट्रीय आचरण को धारण करने के लिए प्रेरित भी करना होगा। यह विचार सीडीओ अवधेश बहादुर सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला एकीकरण समिति की बैठक में व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि 28 जनवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा को समिति के सदस्यों की सहमति से अंतिम रूप दिया जाएगा। बताया कि यह कार्यक्रम राजकीय इंटर कालेज के हाल में आयोजित होगा।

जिसमें भाषण, पोस्टर, स्लोगन प्रतियोगिता के अलावा स्वास्थ्य, सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण विषयों पर गोष्ठी आयोजित होगी। एडीएम डा.राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि जनपद गौरवशाली महापुरूषों के इतिहास से भरा पड़ा है।

कुरारा नगर पंचायत अध्यक्ष माया बाल्मीकि ने कहा कि हमें मिल-जुलकर  रहना आता है। यहीं हमारी राष्ट्रीय एकता की सच्ची निशानी है। इस दौरान जिला अर्थ व संख्याधिकारी रामप्रकाश शर्मा, डीआईओएस चंद्रशेखर मालवीय, सीओ सदर बीएन राय, विजय बहादुर वर्मा, प्रवक्ता डा.एसपी गुप्ता, जलीश खान, गणेश सिंह विद्यार्थी व रिमझिम इस्पात के प्रबंधक मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed