{"_id":"cff2b08656d9df538497e4053290f87d","slug":"the-weather-was-pleasant-rimjhim-showers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमझिम फुहारों से मौसम हुआ सुहाना ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिमझिम फुहारों से मौसम हुआ सुहाना
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Wed, 01 Jul 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन से मौसम का मिजाज बदला है। इससे लोगों के
विज्ञापन
चेहरे खिल उठे। तापमान में आई गिरावट और रिमझिम फुहारों ने मौसम सुहाना बना
दिया है। ठंडी हवाओं के चलने से अभी तक भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को निजात
मिली है।
बीते सोमवार से बादलों ने आसमान पर डेरा डाल रखा है। इससे तापमान में गिरावट आ गई है। पड़ रही भीषण गर्मी के बीच अस्त व्यस्त चल रहे मौसम में खासा सुधार हुआ है। इससे जनजीवन को काफी राहत मिली है।
सुबह से ही आसमान में बादलों से रिमझिम फुहारों ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावट आ गई। इससे गर्मी के तेवर नरम पड़ गए।
मौसम खुशनुमा होने के कारण बाजारों में भी मंगलवार को भीड़भाड़ नजर आई। लोगों को उम्मीद है कि अब मानसून आ चुका है। किसान भी बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, रबी की फसल बर्बाद होने से किसान खरीफ में ज्यादा से ज्यादा फसल बोने की तैयारी में जुटा है।