{"_id":"ae81e9348f3a994d6ab2a5d98766f24f","slug":"the-two-accused-were-arrested-for-attacking-arto-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ पर हमले के दो आरोपी दबोचे गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एआरटीओ पर हमले के दो आरोपी दबोचे गए
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Tue, 04 Aug 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्यारह दिन पूर्व नेशनल हाइवे पर वाहन चेकिंग कर रहे
विज्ञापन
एआरटीओ पर हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने अवैध तमंचों के साथ
गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीसरा आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। जिसकी
गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जाल बिछाया है।
26 जुलाई की रात कुंडौरा गांव के निकट हरिहर महाविद्यालय के सामने वाहन चेकिंग के दौरान करीब पौने 12 बजे एआरटीओ मोहम्मद अजीम की टीम पर कुछ लोगों ने मारपीट करते हुए फायरिंग कर दहशत फैला दी थी।
गोली चलाने से एआरटीओ के हाथ व पैर में चोटें आईं थीं। एआरटीओ ने कुंडौरा निवासी मनीष सिंह व उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तबसे पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
थानाध्यक्ष सुभाष कुमार यादव ने बताया कि बीती रात मनीष सिंह व उसके साथी मोनू सिंह निवासी मांझखोर रमेड़ी हमीरपुर को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि इन दोनों हमलावरों के पास से अवैध तमंचे बरामद हुए हैं। एसओ ने बताया कि तीसरे हमलावर की शिनाख्त हो चुकी है। उसे भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।