{"_id":"577e979f4f1c1b6e697fc6e3","slug":"the-thief-entered-the-house-and-took-a-cupboard","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर चोर उठा ले गए अलमारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर चोर उठा ले गए अलमारी
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 07 Jul 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
गहरौली क्षेत्र के अलरा गांव में बीती रात मकान के पीछे से दीवार फांदकर अंदर घुसे चोर अलमारी और सूटकेस उठा ले गए। सुबह गांव के बाहर देवी मंदिर के निकट अलमारी पड़ी मिली। गृहस्वामी ने थाने में दी तहरीर में 30 हजार रुपये जेवर और कपड़े चोरी जाने की बात कही है।
विज्ञापन
अलरा गांव निवासी चेतराम राजपूत बीती रात खाना खा पीकर परिवार के साथ सो गए। रात में चोरों ने पहले मकान के पीछे दीवार काटकर सेंध लगाने का प्रयास किया। लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो चोर दीवार फांदकर अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे की कुंडी काटी और फिर अलमारी व सूटकेस उठा ले गए।
विज्ञापन
बुधवार रात हुई चेतराम राजपूत के घर हुई चोरी की घटना परिजनों को सुबह पता चली। चेतराम ने बताया कि उसके करीब 30 हजार रुपये कीमत के जेवर और कपड़े अज्ञात चोर ले गए हैं। उधर गहरौली में नमाज अदा कर थाना मुस्करा जा रहे एसआई यशकरन सिंह को ग्रामीणों ने रास्ते में रोक कर चोरी की घटना की जानकारी दी। उन्हें घटना स्थल पर ले गए। एसआई ने शीघ्र चोरियों का खुलासे करने की बात कही।
विज्ञापन