{"_id":"58406f6c4f1c1be665de74c0","slug":"the-team-went-on-to-defeat-the-people-of-the-neighborhood-disconnection","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनेक्शन काटने गई टीम से भिड़े मोहल्ले के लोग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कनेक्शन काटने गई टीम से भिड़े मोहल्ले के लोग
amar ujala hamirpur
Updated Fri, 02 Dec 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
मौदहा कोतवाली में मामला दर्ज कराने पहुंची विद्युत विभाग की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
कस्बे में पावर कारपोरेशन की टीम ने बकायेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पूर्वी तरौस मोहल्ले में जैसे ही छापामार कार्रवाई शुरू हुई तो लोगों ने इसका विरोध किया और गाली गलौज कर धक्का मुक्की की। इससे नाराज कारपोरेशन के कर्मचारी आफिस बंद कर कोतवाली पहुंचे और बिजली व्यवस्था ठप कर दी। इस मामले में कोतवाल ने एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।
उपखंड अधिकारी कुमार सौरभ ने बताया कि वह अवर अभियंता मनोज कुमार सोनी, जेई बिवांर प्रदीप गोयल व सिसोलर के जेई रवींद्र कुमार साहू, जीएमटी रंजीत सिंह, लाइन स्टाफ अकील अहमद, जितेंद्र सिंह, जगदंबा प्रसाद, सुरेश कुमार, मोहन सिंह, श्याम प्रसाद, निशार हुसैन, संविदा कर्मी राजबहादुर सिंह के साथ गुरुवार को दोपहर 12 बजे अलाव मैदान के पास बकाएदारों को कनेक्शनों को काट रहे थे। तभी वहां एकत्र भीड़ ने उन पर धावा बोल दिया ओर अपशब्दों का प्रयोग करने लगे। एसडीओ का आरोप था कि भीड़ में मौजूद श्रीनाथ ने कहा कि अगर आगे चेकिंग की तो किसी महिला से धारा 376 का मुकदमा लगवा देगा।
बताया कि भीड़ में करीब 35 लोग मौजूद थे। भीड़ की मंशा को भांप वह चले आए। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने कहा है कि पूर्व में उपखंड अधिकारी के खिलाफ भी ये लोग ऐसा कर चुके हैं। ऐसी स्थिति में इन पर विभागीय कार्य में बाधा डालने, सरकारी कर्मचारियों से गाली गलौज व धक्कामुक्की करने जैसी संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया जाए। यदि ऐसा नहीं होता तो वह सभी कर्मचारी कार्य बहिष्कार करने के लिए मजबूर होंगे। इस मामले में कोतवाल घनश्याम पांडेय ने बताया कि मामला दर्जकर सघनता से जांच की जा रही है। सामूहिक रूप से कनेक्शन काटने पर कारपोरेशन के अधिकारी पुलिस को अवगत कराएं। ताकि पुलिस व्यवस्था की जा सके। उधर श्रीनाथ ने बताया कि बिजली विभाग ऐसे लोगों केे कनेक्शन काट रहे हैं जिनका बिल अदा है। कुछ लोगों ने इसका विरोध किया है। कहा कि सभी आरोप निराधार हैं।