फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The rally took Prajapita Brahmakumaris

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ने निकाली रैली

Sun, 15 Feb 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर। Updated Sun, 15 Feb 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
The rally took Prajapita Brahmakumaris
प्रजापिता ब्रहृमाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से जुड़े लोगों ने रविवार को मुख्यालय में जागरूकता रैली निकाली। साथ ही 19 फरवरी को किसानों को जागरूक करने के लिए मुख्यालय में किसान गोष्ठी होगी।
विज्ञापन


मुख्यालय के अमन शहीद स्थित प्रजापिता ब्रहृमाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ब्रहृमाकुमारियों ने बताया कि सहयोगी संस्था राजयोग एजूकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन द्वारा 19 फरवरी को मुख्यालय स्थित शिखा गार्डेन में किसान सशक्तिकरण अभियान की शुरूआत की जाएगी।
विज्ञापन


इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को स्वावलंबी बनाना, व्यसनों से मुक्त कराना, खेती की लागत कम करने के उपाय बताना है।

वहीं सरकार द्वारा किसानों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी और उन्हें प्राप्त कराने में सहायता करना शामिल है। इसी को लेकर रविवार को अमन शहीद स्थित आश्रम से जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली पेट्रोल पंप से होते हुए विद्या मंदिर, रमेड़ी, सुभाष बाजार होते हुए कालपी चौराहा पहुंची। रैली का समापन अमन शहीद के पास  हुआ। इस मौके पर बहन बीके ज्योति, बीके पुष्पा, बीके संध्या, डा.प्रदीप, संजय, अरूण, रामबाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed