फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The participation of youth in blood donation

रक्तदान में युवाओं ने की भागीदारी

Sun, 14 Jun 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sun, 14 Jun 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
The participation of youth in blood donation

विश्व रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित शिविर में

विज्ञापन
रक्तदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर का उद्घाटन सीएमएस डा.डीके माहुर ने दीप प्रज्वलित कर रक्तदान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। साथ ही अमर उजाला के कार्यक्रम की सराहना की। शिविर में आम आदमी पार्टी के चार पदाधिकारियों सहित छह ने रक्तदान किया।
 
रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में युवाओं ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की।

शिविर में आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक रमन सिंह आजाद ने अपने तीन साथियों रवि तिवारी, पीयूष पांडेय, सुनील शिवहरे के साथ रक्तदान किया। मुख्यालय निवासी शुभम स्वरूप व अरविंद कुमार ने भी विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान किया।

आप के जिला संयोजक रमन सिंह आजाद ने कहा कि वर्तमान समय में सड़कों में आए दिन दुघर्टनाएं होती रहती हैं। घायलों को सबसे अधिक खून की जरूरत होती है और खून रक्तदान से ही एकत्र होता है।

रक्तदान महादान है। उन्होंने समाज के लोगों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों सहित हर वर्ग का आह्वान करते हुए रक्तदान में अपनी भागीदारी करने को कहा।

अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर मेंसीएमएस डा.डीके माहुर, डा.हेमराज, रेडक्रास सचिव जलीस खान, डा.राधेरमन, आप कार्यकर्ता विश्वास मोहन, हनीफ मोहम्मद, राजकुमार साहू आदि मौजूद रहे। उधर, इस अवसर पर सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed