{"_id":"ffb9e96ab8f8caa4678aacd0316e694b","slug":"the-four-injured-in-truck-overturns-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक पलटने से भाई बहन समेत चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक पलटने से भाई बहन समेत चार घायल
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Sun, 30 Aug 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन के पर्व पर मायके आ रही महिला भाई व बच्चों
विज्ञापन
के साथ ट्रक पलटने से घायल हो गई। सभी घायलों को कस्बे के सरकारी अस्पताल
में भर्ती कराया गया। बहन से राखी बंधवाने जा रहे दो सगे भाइयों की बाइक
गोबर में पड़कर फिसल गई। जिससे दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
अरतरा गांव निवासी अमरजीत रक्षाबंधन पर्व के चलते पर अपनी बहन को लेने अमिरता गांव गया था।
शनिवार को कुछेछा से बहन शशि (30) पत्नी सुरेंद्र अपनी पुत्री श्वेता (10) व पुत्र कोमल (5) के साथ ट्रक में बैठकर घर जाने के लिए चला। नेशनल हाइवे में मकरांव गांव के निकट ट्रक पलट गया।
चालक व क्लीनर को भी मामूली चोटें आईं। लेकिन अमरजीत, बहन शशि और उसके भांजा-भांजी गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मुस्करा कस्बा निवासी छत्रपाल (35) अपने छोटे भाई माधव उर्फ महादेव (32) के साथ बाइक से राठ कस्बे में अपनी बहन से राखी बंधवाने जा रहा था।
शनिवार को दोपहर 12 बजे दोनों भाई जैसे ही घर से निकले तभी विकासखंड कार्यालय के सामने सड़क में पड़े गोबर में बाइक फिसल गई। जिसमें दोनों भाई घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तत्काल घायलों को सरकारी अस्पताल भिजवाया, जहां से छत्रपाल को सदर अस्पताल रिफर कर दिया गया।