फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The alleged boyfriend beats her husband

कथित प्रेमी ने पति की सरेआम की पिटाई

Mon, 25 Feb 2019 09:49 PM IST
hamirpur Published by: SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH Updated Mon, 25 Feb 2019 09:49 PM IST
विज्ञापन
The alleged boyfriend beats her husband
जजी परिसर में हंगामा होने पर लगी अधिवक्ताओं की भीड़ - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
हमीरपुर। सोमवार की दोपहर जजी परिसर में एक अधिवक्ता के बस्ते में लिखा पढ़ी करा रहे दंपति के बीच महिला का कथित प्रेमी आ गया। जहां किसी बात को लेकर पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। दोनों पक्षों में मारपीट होने से परिसर में हंगामा मच गया। अधिवक्ताओं ने बीच बचाव कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पत्नी व उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है।

सुमेरपुर कस्बा निवासी अधेड़ अपनी पत्नी के साथ सोमवार को जजी परिसर में आपसी लिखा पढ़ी के लिए आया। इसी बीच ललपुरा थानाक्षेत्र के मोराकांदर गांव निवासी सुखवीर उर्फ विनय कुमार अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और कथित प्रेमिका के पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। दोनों पक्षों में हुई मारपीट से जजी परिसर में हंगामा मच गया। करीब आधे घंटे हुए हंगामे को देख अधिवक्ताओं ने बीच बचाव कर पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed