फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Thatch fire , woman's death

छप्पर में लगी आग, महिला की मौत

Mon, 06 Apr 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Mon, 06 Apr 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
Thatch fire , woman's death

राठ कोतवाली के नौहाई गांव में रविवार तड़के छप्पर में आग लगने से सो रही

विज्ञापन
एक महिला और 4 बकरियों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

बीती रात नौहाई गांव निवासी कोटेदार अजयपाल की पत्नी रामश्री (55) आंगन में बने घास फूस के छप्पर के नीचे लेटी हुई थी। मच्छर भगाने के लिए उसने पास में ही उपले जलाकर धुआं कर रखा था। वहीं चार बकरियां भी बंधी थीं। रविवार तड़के करीब 4.30 बजे अचानक छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

छप्पर के नीचे सो रही रामश्री और उसकी 4 बकरियां भी आग की लपटों में घिर गई। ग्रामीणों ने जब घर के अंदर से आग की लपटें उठते देखी तो हड़कंप मच गया। आनन फानन में एकजुट होकर ग्रामीणों ने आग पर पानी डालकर काबू पाया। लेकिन तब तक रामश्री और खूंटे में बंधी चारों बकरियों की मौत हो चुकी थी।

आग ने पड़ोसी हरिपाल के मकान को भी अपनी चपेट में लेने का प्रयास किया पर ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। पति अजयपाल ने बताया कि वह छप्पर के पास वाले घर में सोया हुआ था। सूचना पर पहुंची  पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed