{"_id":"1b49643538ff11008101265a6d1496cb","slug":"testers-did-not-evaluate-the-work-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षकों ने नहीं किया मूल्यांकन कार्य","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परीक्षकों ने नहीं किया मूल्यांकन कार्य
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Tue, 31 Mar 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के दो परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट
विज्ञापन
बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रारंभ नहीं हो सका। फिलहाल
इंटरमीडिएट की 1.45 लाख उत्तर पुस्तिकाएं जांची जानी हैं। वहीं हाईस्कू ल
की उत्तर पुस्तिकाओं क ी गिनती जारी है। जिले में कुल 762 परीक्षक
मूल्यांकन कार्य में लगाए गए हैं। मूल्यांकन कार्य 13 अप्रैल तक पूरा होना
है। सोमवार को परीक्षक मूल्यांकन केंद्र तक तो पहुंचे पर उन्होंने हंगामा
करने के बाद नारेबाजी कर मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर दिया।
मुख्यालय के राजकीय इंटर कालेज और इस्लामियां इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें जीआईसी में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना है। वहीं इस्लामियां में हाईस्कूल की कापियां जंचेंगी। इस्लामियां में 400 परीक्षक इस कार्य को अंजाम देंगे। वहीं जीआईसी में 362 परीक्षक रहेंगे।
जीआईसी के प्रधानाचार्य योगेश ज्ञानी ने बताया कि केंद्र में इंटरमीडिएट की 1.45 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का आवंटन हुआ है। वहीं इस्लामियां में केंद्र में मूल्यांकन कार्य बेहद सुस्त है। केंद्र प्रभारी शमशाद अहमद ने इस मामले में कितनी कापियां जांची जानी है, नहीं बता सके। केंद्र में सोमवार से मूल्यांकन कार्य शुरू नहीं हो सका।
केंद्रों पर परीक्षक पहुंचे और उपस्थित दर्ज कराई। गौरतलब है कि माध्यमिक शिक्षक संघ के विभिन्न संगठन बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य बहिष्कार किए है। सोमवार को मुख्यालय राजकीय इंटर कालेज और इस्लामियां इंटर कालेज में बनाए गए मूल्यांकन केंद्रों पर केंद्र प्रभारियों ने बैठकें ली।
इस बीच शिक्षकों ने मानदेय सहित अन्य मांगों क ो लेकर नारेबाजी कर बहिष्कार कर दिया। वित्तविहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष रामप्रकाश पथिक, मंत्री शिवनारायण राजपूत, प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष शिवकरन तिवारी ने इस्लामियां इंटर कालेज में आयोेजित बैठक में कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती बहिष्कार जारी रहेगा।
मूल्यांकन कार्य बहिष्कार माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट), ठकुरई गुट व शर्मा गुट भी कर रहे हैं। वहीं शर्मा गुट के टीचरों ने जिला विद्यालय निरीक्षक का घेराव किया। जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार महान के नेतृत्व में इस्लामियां कालेज में बैठक हुई। इसमें तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण, सीटी से एलटी में संविलीन हुए शिक्षकों को सेवालाभ आदि पर तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार की बात कही गई।
सभा का संचालन जिला मंत्री गजोधर प्रसाद यादव ने किया। जिला विद्यालय निरीक्षक डा.चंद्रशेखर मालवीय ने बताया कि मूल्यांकन कार्य प्रभावित न हो इसके प्रयास जारी है। संबंधित शिक्षक गुटों से बातचीत की जा रही है। अगले दो दिन के अंदर मामला सुलटा लिया जाएगा।