फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Temporary bridge on the river Betwa was demolished

बेतवा नदी पर बना अस्थाई पुल को ढहाया

Sun, 21 Jun 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sun, 21 Jun 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Temporary bridge on the river Betwa was demolished
बेतवा नदी पर सरीला तहसील क्षेत्र में रिरूआ बसरिया गांव के निकट बनाए गए अस्थाई पुल को एसडीएम की देखरेख में तोड़ दिया गया।
विज्ञापन


जिले से गुजरी बेतवा नदी पर रिरूआ बसरिया गांव के निकट मौरंग व्यवसाइयों ने अवैध रूप से पोल डालकर मशीनों के जरिए बालू भरी बोरियां से पुल बनाकर जालौन से होकर मौरंग की निकासी करा रहे थे।

इस मामले में जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को अवैध पुलों को तुड़वाने के निर्देश दिए है। रविवार को सरीला के उप जिलाधिकारी रामयश गौतम, सीओ राजेश पांडेय, खनिज अधिकारी रामकुमार, सर्वेयर विजय भूषण तिवारी रिरूआ बसरिया खदान पर पहुंचे।

अधिकारियों ने जेसीबी के जरिए अवैध पुल को ढहा दिया। अधिकारियों की इस कार्रवाई से मौरंग माफियाओं में खासा हड़कंप है। एसडीएम ने कहा कि इस पुल से जनपद जालौन से होकर मौरंग निकाली जा रही थी। बताया कि यह पुल अवैध रूप से संचालित था। पुल तोड़े जाने की सूचना मिलते ही मौरंग माफिया खिसक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed