फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Teenager neck different from torso in Hamirpur

हमीरपुर में धड़ से अलग की किशोरी की गर्दन

Sat, 17 Jun 2017 10:35 PM IST
hamirpur
hamirpur Updated Sat, 17 Jun 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
Teenager neck different from torso in Hamirpur
knife
खेत गई किशोरी की गर्दन काट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने नाले के पास दो टुकड़ों में शव बरामद किया। पास ही हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी मिल गई। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग लग रहा है। दुष्कर्म की आशंका में स्लाइड बनवाई जा रही है।
विज्ञापन



जरिया थानाक्षेत्र के गुटकवारा गांव निवासी किशोरी साहू की 17 वर्षीय पुत्री शिल्पी शौच के लिए शनिवार दोपहर करीब दो बजे खेतों की ओर गई थी। देर तक घर न लौटने पर खोजबीन की गई। शाम करीब चार बजे नाले के पास झाड़ियों में किशोरी का क्षत-विक्षत शव मिला।
विज्ञापन



किशोरी की गर्दन धड़ से अलग पड़ी थी। अगले महीने किशोरी की शादी होनी थी। थानाध्यक्ष घनश्याम पांडेय ने बताया कि किशोरी घटना के पहले करीब 12 बजे मां के साथ शौच को गई थी। इसके बाद दोपहर दो बजे फिर शौच के लिए निकली थी, जहां कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी गई। थानाध्यक्ष ने हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि जहां किशोरी का शव मिला, वहां खून के निशान नहीं थे। बाद में मौके पर पहुंचे एसपी ने जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed