फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Teachers union opposes internal practical exams

आंतरिक तौर पर न हो प्रैक्टीकल परीक्षा : संघ

Wed, 18 Nov 2015 06:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 18 Nov 2015 06:15 PM IST
विज्ञापन
Teachers union opposes internal practical exams

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश प्रवक्ता संघ ने स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से बारहवीं की प्रैक्टीकल परीक्षा को आंतरिक तौर पर करवाने का विरोध किया है।

विज्ञापन


प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ के चेयरमैन मुश्ताक मोहम्मद, वरिष्ठ उपप्रधान राकेश वर्मा, जिला हमीरपुर के महासचिव राकेश ठाकुर, राज्य सचिव भूपेंद्र सिंह, विपिन माहिल, विजय चौहान, नरेश ठाकुर, रवि वर्मा, संजीव ठाकुर, राजेश डोगरा, मुकेश कुमार ने प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को आगाह किया है कि बारहवीं की प्रैक्टीकल परीक्षा आंतरिक तौर पर न करवाई जाए।
विज्ञापन


चेयरमैन मुश्ताक मोहम्मद ने बताया कि स्कूल प्रवक्ता संघ की शिक्षा बोर्ड के साथ आधिकारिक बैठक बोर्ड अध्यक्ष बलवीर तेगटा की अध्यक्षता में 27 फरवरी 2015 को धर्मशाला में हुई थी। इसमें प्रवक्ता संघ की मांग पर सहमति जताते हुए मार्च 2016 में प्रैक्टीकल परीक्षा आंतरिक तौर पर नहीं करवाने का फैसला लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब शिक्षा बोर्ड के नए निर्णय से समूचे प्रवक्ता वर्ग में आक्रोश व्याप्त है। शिक्षा बोर्ड प्रबंधन ने प्रवक्ता संघ को धोखे में रखा। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रवक्ता संघ शिक्षा बोर्ड प्रशासन को आगाह करता है कि इस फैसले को लागू न किया जाए। अगर इसे लागू किया गया तो संघ शिक्षा बोर्ड के खिलाफ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed