फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Surendra first cross-country race

क्रास कंट्री दौड़ में सुरेंद्र अव्वल

Mon, 17 Aug 2015 12:49 AM IST
Updated Mon, 17 Aug 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
Surendra first cross-country race

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजकीय स्पोर्ट्स

विज्ञापन
स्टेडियम में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। पांच किमी पुरुष क्रास कंट्री दौड़ में 55 प्रतिभागियों में सुरेंद्र कुमार ने बाजी मारी।

जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने पुरुष क्रास कंट्री रेस का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। स्टेडियम से सिटी फारेस्ट तक की रेस में सुरेंद्र कुमार प्रथम, कुलदीप कुमार द्वितीय व कल्याण सिंह ने तीसरा स्थान पाया।

फिर स्टेडियम ग्राउंड में एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं हुईं। 400 मीटर बालक वर्ग में सजिन प्रथम, कर्मवीर द्वितीय व मोहित तृतीय, 800 मीटर में पुष्पेंद्र प्रथम, नीरज द्वितीय व राजकुमार तृतीय, 1500 मीटर दौड़ में धर्मेंद्र प्रथम, रविशंकर द्वितीय व दीपक तृतीय स्थान पर रहे।

200 मीटर में विक्रमादित्य प्रथम, मनोज द्वितीय व संदीप तृतीय, 100 मीटर में अंकित पाल प्रथम, शुभम द्वितीय व देव मिश्रा तृतीय, 50 मीटर में शिवम प्रथम, राजा द्वितीय व आशुतोष राणा तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कुश्ती प्रतियोगिता में 40 किग्रा भार में शीलू पाल विजेता व राजकुमार उपविजेता, 45 केजी भार में प्रकाश वर्मा विजेता व सिराज उपविजेता, 50 केजी भार में मनोज विजेता व हुकूम सिंह उपविजेता, 55 किग्रा भार में कृष्णपाल विजेता व वीरेंद्र यादव उपविजेता, 60 किग्रा भार में मंगल सिंह विजेता व राहुल यादव उपविजेता, 65 किग्रा भार में यतीस कुमार विजेता व कपिल उपविजेता रहे।

जूनियर बालिका कबड्डी में राजकीय बालिका इंटर कालेज विजेता व इस्लामियां इंटर कालेज की टीम उपविजेता रही। फुटबाल मैच में स्टेडियम हमीरपुर विजेता व श्रीविद्या मंदिर उपविजेता रही। सभी विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह, अनवर मिर्जा, धर्मेंद्र दीक्षित, रामऔतार धुरिया, सूरजपाल, अनवर खान, परितोष दीक्षित, जितेंद्र सचान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed