फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Sukanya Prosperity Plan Daughters will be able to benefit

सुकन्या समृद्धि योजना से बेटियां पाएंगी लाभ

Tue, 03 Mar 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 03 Mar 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
Sukanya Prosperity Plan Daughters will be able to benefit

बालिकाओं के सशक्तीकरण की दिशा में केंद्र सरकार ने विशेष योजना संचालित की है। डाक विभाग में सुकन्या समृद्धि योजना लागू कर बेटियों का भविष्य निखारा जाएगा। 0 से 10 वर्ष तक की कन्याओं के खाते खोले जाएंगे। फिलहाल खाताधारकों को इस योजना में 9.1 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दिया जाएगा। इस योजना को अपनाने वालों को 80 सी के तहत कर में छूट मिलेगी।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से बालिकाओं के सशक्तीकरण की दिशा में डाकघर में शुरू की गई सुकन्या समृद्धि योजना अभिभावकों के लिए वरदान साबित होगी। इस योजना के तहत 0 से 10 वर्ष की आयु तक की कन्याओं के खाते न्यूनतम 1000 से अधिकतम डेढ़ लाख रुपये से खोेले जाएंगे।
विज्ञापन


इसके तहत यदि अभिभावक एक हजार रुपये प्रतिमाह 14 वर्ष तक जमा करेंगे तो 21 वर्ष बाद खाता परिपक्व होने पर उन्हें 6,41,092 रुपये की धनराशि वापस मिलेगी। यानी 14 वर्ष में खाते में 1.68 लाख रुपये जमा होंगे। यह योजना गरीबों के लिए काफी लाभकारी साबित होगी। इस योजना से बेटियों का भविष्य उज्जवल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस योजना के तहत मिलने वाली धनराशि बेटियों की शादी और पढ़ाई में काम आएगी। डाकघर के सहायक अधीक्षक तनवीर अहमद ने बताया कि योजना के तहत डाकघर में खाते खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना हर वर्ग के लोगों के लिए अच्छी है। उन्होंने बताया कि सभी डाकघरों में यह योजना लागू है।

आवेदन पत्र के साथ कन्या का जन्म प्रमाण पत्र लगाना अनिवार्य है। इसके साथ ही पिता या मां का पहचान पत्र भी लगाना होगा। उन्होंने बताया कि यह खाता वास्तविक माता-पिता या विधिक संरक्षक द्वारा ही खुलवाया जा सकता है। योजना के तहत खोले गए खाते में जमा धनराशि अभिभावक नहीं निकाल पाएंगे।


डाक अधीक्षक तनवीर अहमद ने बताया कि कन्या के 18 वर्ष होने के बाद उसे ही पैसा निकालने दिया जाएगा। इसके लिए अभिभावक को लिखकर देना होगा कि बेटी की शादी या फिर शिक्षा के लिए पैसे निकाल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed