{"_id":"f208a733af0370c42c24f0fb81402c7f","slug":"students-truck-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने छात्र को रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने छात्र को रौंदा
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 11 Feb 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना ललपुरा क्षेत्र के राठ मार्ग पर स्वासा गांव के
विज्ञापन
निकट बाइक सवार छात्र को तेज गति ट्रक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल
छात्र ने सदर अस्पताल लाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। छात्र बिना हेलमेट
लगाए बाइक से इंटर की परीक्षा का प्रवेश पत्र लेने कालेज जा रहा था।
थाना क्षेत्र के अछपुरा बहदीना गांव निवासी अरविंद (17) पुत्र मलखान पाल इंटर का छात्र था। बुधवार की दोपहर अरविंद प्रवेश पत्र लेने बाइक से छानी गांव स्थित कालेज जा रहा था।
स्वासा और छानी गांव के बीच सामने से आ रहे मौरंग भरे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार छात्र के सिर में गंभीर चोटें आईं। बीच सड़क में छात्र को तड़पते देख राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को फोन कर बुलाया। एंबुलेंस से उसको जिला अस्पताल ला रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई।
उधर, दुर्घटना कर भाग रहे ट्रक चालक को राहगीरों की मदद से ललपुरा पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। ट्रक को थाना परिसर में खड़ा करा दिया गया है।
पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पिता ने बताया कि अरविंद पढ़ाई के साथ-साथ बाइक की मरम्मत करने का भी कार्य सीख रहा था। बताया कि तीन पुत्रों में से अरविंद सबसे छोटा था। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।