फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Sticks in the road dispute

रास्ते के विवाद में चटकीं लाठियां

Fri, 17 Mar 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Fri, 17 Mar 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
Sticks in the road dispute
सुमेरपुर थाने में मौजूद घायल एक पक्ष के लोग। - फोटो : अमर उजाला
थानाक्षेत्र के ग्राम छोटा कछार में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठियां चटकीं। दोनों पक्षो के एक दर्जन लोग लहूलुहान हुए हैं। दोनों पक्षाें ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है।छोटा कछार गांव में खलिहान
विज्ञापन


जाने के रास्ते को लेकर सुबह दो पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोग लहूलुहान हुए। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। छोटा कछार निवासी कल्लू सिंह ने थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उनका गांव के राजू सिंह से पुराना विवाद है। शुक्रवार को सुबह खलिहान जाने वाले
विज्ञापन


रास्ते को लेकर राजू सिंह ने गाली गलौज करते हुए अपने साथी जागे निषाद, छोटू, बउआ ने लाठी डंडो से लैस होकर हमला बोल दिया। शोर शराबा सुनकर बचाने दौड़े पुत्र कारेलाल, भोला प्रसाद, श्यामलाल, छेदा, सत्ती, रामरती को लाठियों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। दूसरे पक्ष के राजू सिंह ने कल्लू सिंह तथा
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पुत्र कारेलाल के खिलाफ लाठी डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। सभी घायलों को उपचार पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed