{"_id":"30754ea0dea40dc52acfb864210df76a","slug":"spirit-of-republic-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र के उत्साह में नहीं आड़े आई रिमझिम बरसात ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गणतंत्र के उत्साह में नहीं आड़े आई रिमझिम बरसात
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 28 Jan 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराब मौसम के बीच मुख्यालय समेत जिले के ग्रामीण अंचलों में 66वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने कलेक्ट्रेट में तिरंगा फहराने के बाद पुलिस परेड ग्राउंड में परेड की सलामी ली। यहां दिवारी नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा तो स्कूलों के नन्हें मुन्नों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर रंगारंग प्रस्तुतियों से मन मोह लिया।
चार दिन से हो रही बूंदाबांदी के बावजूद परेड को सजाने संवारने में पुलिस कर्मी दिन रात जुटे रहे। अधिक बरसात होने से परेड ग्राउंड का मार्चपास्ट रूट गीला हो गया जिससे अधिकांश कमिर्यों की वर्दी मिट्टी के छीटों से खराब हो गई। सोमवार सुबह जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में झंडारोहण किया।
इसके बाद जिलाधिकारी पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचकर 66वें गणतंत्र की परेड की सलामी ली। परेड के बाद विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। जीजीआईसी, सरदार पटेल बालिका इंटर, सरस्वती विद्या मंदिर, युगचेतना महाविद्यालय, गुरुकुलम पब्लिक स्कूल, अवतार मेहेरबाबा, विवेकानंद विद्यापीठ, मेहेर सारस्वत, केतकी विद्यामंदिर समेेत आदि स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
बांदा के बड़ोखर गांव के प्रसिद्ध दीवारी नृत्य कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया तो प्रशासन ने टीम को 5 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान एसपी वीके शेखर, एएसपी आरपी सिंह, एडीएम डा.राजेश कुमार प्रजापति, डा.श्रेया, एसडीएम एसआर वर्मा, सीओ बीएनराय, प्रतिसार निरीक्षक, विधायक शिवचरन प्रजापति, सपा जिलाध्यक्ष ज्ञानसिंह यादव, दिग्गजसिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे। संचालन अनवर खान, लखनलाल जोशी व जलीस खान ने किया।