फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Sparks rising in gale, 35 families devastated

आंधी में घूरे से उठी चिंगारी, 35 परिवार तबाह

Thu, 03 May 2018 11:40 PM IST
अमर उजाला, हमीरपुर
अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 03 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
Sparks rising in gale, 35 families devastated
आग से तबाह किसानों के घर। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
आंधी के बीच मगरौठ गांव में घूरे से उठी चिंगारी ने बुधवार रात जमकर तबाही मचाई। 35 परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए। 17 कच्चे घर जल गए। एक दर्जन से अधिक मवेशियों की मौत हो गई, जबकि चार झुलस गए। हादसे के दौरान गांव में ग्राम स्वराज अभियान की चौपाल चल रही थी, ग्रामीणों ने घरों में सो रहे लोगों को बाहर निकाला। दमकल की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी।
विज्ञापन


 बुधवार की रात मगरौठ गांव में ग्राम स्वराज योजना के तहत प्रदेश सरकार के मंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल गांव के इंटर कालेज में चल रही थी। रात करीब 11 बजे अचानक तेज तूफान आ गया। तूूफान के आने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गांव के बीच स्थित नाले के पास घूरे से आग की चिंगारी उड़कर हरीराम फौजी उर्फ राजू के घर में जा गिरी। तेज हवाओं के चलने से आग ने तत्काल विकराल रूप  धारण कर लिया। देखते ही देखते आग ने गांव के कच्चे मकानों को आगोश में ले लिया।
विज्ञापन


तेज हवाओं के चलने से आग की लपटें एक से दूसरे घरों में गिरने लगी। इससे कच्चे मकान एक के बाद आग की चपेट आते गए। कुछ ही देर में गांव के 17 घरों रह रहे 35 परिवार बेघर हो गए। घरों में सो रहे ग्रामीणों ने जब अपने घरों में आग लपटें उठती देखीं तो जान बचाने के लिए बच्चों को लेकर बाहर निकल पड़े। घरों में बंद जानवर न निकलने से विषम देवी पत्नी मानसिंह की तीन बकरियां मौके पर ही जलकर मर गईं। इसके अलावा अन्य ग्रामीणों की 10 बकरियां जलकर मर गईं। आग से छप्पर के नीचे बंधी राजू पुत्र रामचरन की दो भैंसें बुरी तरह से झुलस गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच जब चौपाल के दौरान अधिकारियों ने आग की लपटें उठती देखी तो हड़कंप मच गया। प्रशासन के अधिकारी और पुलिस कर्मी आग बुझाने में ग्रामीणों की मदद करने लगे। दमकल की गाड़ी दो घंटे बाद पहुंच सकी। डीएम ने आग से तबाह परिवारों को गांव के इंटर कालेज में ठहराया गया है। गुरुवार सुबह पीड़ितों को लंच पैकेट मुहैया कराए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed