फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Soldier's funeral with state honors

फौजी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Mon, 15 Jun 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Mon, 15 Jun 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
Soldier's funeral with state honors

हाइवे में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले फौजी का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव इंगोहटा में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। झांसी से आए सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

विज्ञापन


ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में इंगोहटा निवासी फौजी अजय उर्फ रज्जू यादव की मौत हो गई थी।  कानपुर स्थित सैनिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव पैतृक गांव लाया गया।
विज्ञापन


जिसे पुलिस चौकी के पास अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। झांसी के प्लाटून कमांडर सहित सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी। इंगोहटा निवासी रामाधार का यह होनहार पुत्र दो वर्ष पूर्व देश सेवा के लिए सेना में भर्ती हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा समय में जम्मू में तैनात था। वर्तमान में वह छुट्टी लेकर घर आया था। तहसीलदार सालिगराम, थानाध्यक्ष सुभाष कुमार यादव, ग्राम प्रधान राकेश यादव, पूर्व उप ब्लाक प्रमुख बीडी प्रजापति, भाजपा जिलाध्यक्ष संत विलास शिवहरे, शिक्षक मोहनलाल साहू सहित सैकड़ाें लोगों ने अश्रुपूरित नेत्रों से फौजी को अंतिम विदाई दी।


फौजी के शव का नेशनल हाईवे किनारे पालीवाल इंटर कालेज के पास स्थित उसकी पैतृक भूमि में अंतिम संस्कार किया गया। 12 जून को फौजी के साथ दुर्घटना में सूरजपुर निवासी उमांशकर प्रजापति की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। उसका भी अंतिम संस्कार उसके गांव में किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed