फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   sohar song sung at birthday lord Krishna

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर गाए सोहर गीत

Sun, 06 Sep 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Sun, 06 Sep 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
sohar song sung at birthday lord Krishna

भरुआसुमेरपुर कस्बा सहित हमीरपुर जिले के ग्रामीण

विज्ञापन
क्षेत्रों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। आधी रात में कृष्ण जन्म के बाद श्रद्धालु भक्तों ने सोहर गीत गाए और जमकर आतिशबाजी की। मुख्यालय में विभिन्न मंदिरों में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। देर रात तक मंदिरों में कीर्तन भजन चलता रहा।

शनिवार रात कृष्ण जन्म को लेकर महिलाओं व पुरुषों ने दिन भर व्रत रखा। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होने के बाद लोगों ने अपना व्रत तोड़ा और युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की।

वहीं महिलाओं ने सोहर  गीत गाकर थालियां बजाईं। लोगों ने एक दूसरे को प्रसाद वितरित कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

मुख्यालय के बलदाऊ मंदिर, पुलिस लाइन स्थित राधेकृष्ण मंदिर, चौरा देवी परिसर स्थित श्रीकृष्ण मंदिर व रानी लक्ष्मीबाई पार्क स्थित मंदिर में रात भर भजन कीर्तन हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed