फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Six injured in road accidents, one critical

मार्ग दुर्घटनाओं में छह घायल, एक की हालत गंभीर

Fri, 09 Jun 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Fri, 09 Jun 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Six injured in road accidents, one critical
3 घायल अजय यादव। - फोटो : अमर उजाला
बुधवार की रात कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को हुई तीन दुर्घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कानपुर देहात के अकबरपुर थानाक्षेत्र के खलीलपुर गांव निवासी अजय यादव (19) पुत्र गुलाब, अजय (20) पुत्र कपूर सिंह निवासी मडेपुरवा नौरंगा थाना जहानाबाद ट्रक में कबरई से गिट्टी लादकर गोंडा जा रहे थे।
विज्ञापन


ट्रक विकास (30) निवासी घाटमपुर चला रहा था। कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर कुछेछा चौकी के सामने खड़े ट्रक से इनका ट्रक जा भिड़ा, जिसमें अजय यादव व अजय घायल हो गए। यूपी 100 के रामविलास शुक्ला ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अजय यादव की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर किया गया। दूसरी घटना कानपुर नगर के सजेती थानाक्षेत्र में हाईवे पर हुई। घाटमपुर के हथिरवा निवासी धरमपाल (28) पुत्र रमेश खलासी राजकुमार तिवारी (35) के साथ कबरई से गिट्टी लादकर कानपुर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी सजेती थाने के पास सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक से भिड़ंत हो गई। धरमपाल व राजकुमार घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीसरी घटना सजेती थानाक्षेत्र के अलियापुर गांव के पास बने टोल प्लाजा के पास हुई। कोतवाली के टिकरौली गांव निवासी प्रेमप्रताप (25) पुत्र राजाबाबू अपनी बुआ के घर जलाला घाटमपुर गया था। बुधवार की रात बुआ के लड़के रोहित (25) पुत्र बृजभूषण को लेकर बाइक से टिकरौली गांव जा रहा था। टोल प्लाजा के पास ट्रक की टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार घायल हो गए। हेलमेट लगाए होने पर दोनों बाइक सवारों के सिर में चोट नहीं आई। टोल प्लाजा की एंबुलेंस ने घायलों को रात में जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed