{"_id":"9e52fdf0b0d97ea725134587d094c314","slug":"shock-death-of-another-farmer-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदमे से एक और किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सदमे से एक और किसान की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर।
Updated Thu, 23 Apr 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिवृष्टि से हुए नुकसान के बाद मड़ाई में लगे मजदूरी की दिहाड़ी तक नहीं निकलने पर सदमे से एक किसान की मौत हो गई। उसने 18 बीघे जमीन पर मटर, लाही और चना की बुवाई की थी। पत्नी का कहना है कि उसके पति रामगोपाल की मौत फसलों की बर्बादी और कम पैदावार के सदमे से हुई है।
विज्ञापन
क्षेत्र के रीवन गांव के रामगोपाल सोनी (75) ने 18 बीघा जमीन में फसल की सिंचाई व बुआई के लिए 30 हजार रुपये का कर्ज लिया था। प्राकृतिक आपदा में उसकी फसलें बर्बाद हो गई। किसी तरह बची-खुची फसलों को एकत्र कर 19 अप्रैल को रात में उसने मड़ाई कराई थी।
विज्ञापन
सुबह वह देखने गया तो पता चला कि 6 बीघे चने की फसल में मात्र 60 किलो चना निकला। 8 बीघे लाही के खेत में ढाई क्विंटल लाही निकली। जबकि तीन बीघे मसूर के खेत में 55 किलो ही पैदावार हुई। यह देख उसे सदमा लग गया और वहीं पर गश खाकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होती गई। इस पर उसे यहां से बाहर इलाज के लिए भेजा गया लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई।
बीती देर रात उसे वापस लाए और मंगलवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया। उसके परिवार में लड़कों की शादी हो चुकी है। लेकिन एक लड़का व पत्नी किशना तथा बहू इसी खेती के सहारे है। इसी में उसे 30 हजार रुपये का कर्ज चुकाना था।