फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   shakshi's topper in talent search

प्रतिभा खोज में टॉपर रही साक्षी

Wed, 06 May 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Wed, 06 May 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
shakshi's topper in talent search

 सरस्वती प्रतिभा खोज परीक्षा में भरुआसुमेरपुर कस्बे के ठड़ेश्वरी सरस्वती

विज्ञापन
विद्या मंदिर की छात्रा साक्षी ने कानपुर प्रांत में प्रथम स्थान पाकर विद्यालय व कसबे का नाम रोशन किया है। मंगलवार को विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में छात्रा को पुरस्कृत किया गया।
जन शिक्षा समिति ने मेधावियों की पहचान के लिए सरस्वती प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन बीते दिनों किया था। इसमें कानपुर प्रांत के 14 जनपदों की परीक्षा कराई गई। जिसमें ठड़ेश्वरी सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा साक्षी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

मंगलवार को छात्रा साक्षी को ठड़ेश्वरी आश्रम के व्यवस्थापक स्वामी नित्यानंद महाराज ने अंकपत्र व स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देने के साथ ही छात्रों को संवारने में आचार्योें के योगदान को सराहनीय बताया। विद्यालय के सह प्रबंधक गणेश सिंह विद्यार्थी ने कहा कि परिश्रम करने वालों की कभी हार नहीं होती है।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के बुंदेलखंड अध्यक्ष एम खान ने कहा कि सफलता न पाने वाले छात्रों को निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि और अधिक मेहनत के साथ तैयारी करना चाहिए। छात्रा के पिता महेशचंद्र एडवोकेट, मां अमिता श्रीवास्तव सहित अध्यापक आदि मौजूद रहे। संचालन रामनारायन आचार्य व आभार प्रधानाचार्य राजेश शुक्ला ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed