फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   School Vehicles Will take on speed control

स्कूली वाहनों की रफ्तार पर लगेगा ब्रेक

Thu, 06 Aug 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Thu, 06 Aug 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
School Vehicles Will take on speed control

स्कूली वाहनों की रफ्तार पर नकेल कसने के लिए डेढ़

विज्ञापन
माह पूर्व अमर उजाला ने वाहनों पर स्पीड गवर्नर लगाने की जरूरत बताकर खबर प्रकाशित की थी। देर से ही सही मगर एआरटीओ ने इस कार्य को प्रमुखता से लेकर गुरुवार से स्कूली वाहनों में स्पीड गवर्नर  लगाने का कार्य शुरू करा दिया। 

गौरतलब हो कि स्कूली वाहनों की सीमित गति बनाए रखने के लिए सुप्रीमकोर्ट ने सभी स्कूल प्रबंधकों व संचालकों को दिशा निर्देश जारी किए।

इसी सत्र से स्कूली वाहनों में वाहनों की गति को कंट्रोल में रखने के लिए स्पीड गवर्नर  लगाए जाने को कहा गया। मगर इसका अनुपालन नहीं हो पा रहा था। 18 जून के अंक में अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया।

तब परिवहन विभाग के अधिकारियों ने जुलाई में स्कूल खुलते ही वाहनों में स्पीड गवर्नर लगाए जाने को कहा पर ऐसा नहीं हो सका।

इधर उप संभागीय परिवहन अधिकारी मोहम्मद अजीम ने इस कार्य को तेजी से कराए जाने की सभी प्रक्रियाएं गुरुवार से तेज की हैं।

एआरटीओ ने बताया कि महर्षि विद्यामंदिर कुछेछा, शिशुमंदिर व अन्य स्कूलों में जाकर वाहनों में स्पीड गर्वनर लगाने का कार्य शुरू किया गया। बताया कि स्पीड गवर्नर के लगने से वाहनों की गति सीमित हो जाती है।

जिससे दुर्घटनाओं के होने का खतरा भी कम हो जाएगा। बताया कि इसके  अलावा कामर्शियल व भारी वाहनों में स्पीड गवर्नर लगाए जाने के लिए नियम बनाए जा रहे हैं।

बताया कि डेटा इंडिया आटोमोबाइल कंपनी के डायरेक्टर द्वारा स्पीड गवर्नर को लगाने का कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed