फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Road widening deterrent pops dropped

सड़क चौड़ीकरण में बाधक चबूतरे गिराए गए

Sun, 23 Aug 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sun, 23 Aug 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
Road widening deterrent pops dropped

सड़क के चौड़ीकरण के दायरे में आ रहे मकानों के आगे बने चबूतरों को कार्यदाई संस्था पीएनसी के इंजीनियरों ने जेसीबी से गिरवा दिया। जिसका लोगों ने विरोध किया पर पुलिस फोर्स होने से उनकी एक नहीं चली। लोनिवि के सहायक अभियंता ने बताया कि कालपी चौराहा स्थित देशी शराब ठेका के पास तक ही फोरलेन व डिवाइडर रहेगा। इस स्थान से लक्ष्मीबाई तिराहे तक 10 मीटर सड़क चौड़ी की जाएगी।

विज्ञापन


गौरतलब हो कि हमीरपुर से कालपी मार्ग को बीते दो वर्ष पूर्व प्रदेश सरकार ने राज्य स्तरीय हाइवे घोषित किया था। फोरलेन का काम लोनिवि ने पीएनसी को दिया। जिसके तहत पीएनसी को जिले में 22 किमी सड़क बनानी है।
विज्ञापन


अभी तक 21 किमी काम पूरा हो गया है। सिर्फ एक किमी लंबी सड़क को बनाने में लोनिवि के पसीने छूट रहे हैं। मौजूदा समय में फोरलेन का निर्माण मुख्यालय स्थित ईदगाह तक कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईदगाह से शहर की ओर सड़क का चौड़ीकरण करने में निर्माण इकाई परेशान है। सड़क किनारे स्थित मकानों की नापजोख के बाद निर्माण इकाई ने मकान के आगे बढ़ाकर बनाए चबूतरों को तोड़ना शुरू किया तो मकान मालिकों ने जमकर विरोध किया और तर्क  दिया कि पीछे से गिराकर आएं तभी वह गिराने देंगे।


इस पर लोनिवि के प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता डीडी यादव ने कोतवाल पीके यादव से सुरक्षा व्यवस्था दिए जाने की मांग की। शनिवार को कोतवाली का पुलिस फोर्स पहुंचा।

पुलिस के बीच निर्माण इकाई के इंजीनियरों ने कालपी चौराहे के पास सड़क के चौड़ीकरण के दायरे में आ रहे मकानों के आगे बने चबूतरों को गिरा दिया।

एई ने बताया कि कालपी चौराहा स्थित देशी शराब ठेका के पास तक ही फोरलेन व डिवाइडर रहेगा। इस स्थान से लक्ष्मीबाई तिराहे तक 10 मीटर सड़क चौड़ी की जाएगी।

बताया कि कालपी चौराहा से लक्ष्मीबाई तिराहे तक बनाई जाने वाली सीसी सड़क के लिए टेंडर प्रक्रिया की जानी है। इसी के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू होगा।

सहायक अभियंता ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर कालपी चौराहे तक सड़क का निर्माण पूरी तरीके से कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed