फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Riot control rehearsal

दंगा नियंत्रण का रिहर्सल

Sat, 18 Apr 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sat, 18 Apr 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
Riot control rehearsal

शुक्रवार को जगह-जगह हेलमेट व सुरक्षा कवच पहने पुलिसकर्मियों को देख कसबे के लोग कुछ देर के लिए सकते में आ गए। जब उन्हें पता चला कि दंगा नियंत्रण को रिहर्सल हो रही है तो राहत की सांस ली।

विज्ञापन


कसबे में दंगा नियंत्रण का रिहर्सल पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह की देखरेख में हुआ। इसके लिए पूरे कसबे को तीन जोन, छह सेक्टर में बांटने के साथ ही 33 संवेदनशील व महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस तैनात की गई।
विज्ञापन


इसके लिए 102 कांस्टेबिल, पीएसी, 15 उपनिरीक्षक, 3 क्षेत्राधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक, अग्निशमन, टीयर गैस दस्ते तथा 20 मोबाइल बाइकों के साथ कुछ सादे कपड़ों में पुलिस लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बड़े चौराहे से लेकर सभी ऐसे स्थानों का निरीक्षण किया, जहां पुलिस तैनात थी। निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभी बहुत से ऐसे स्थान छूट गए हैं। जहां पुलिस को लगाया जाना था और यह दंगा नियंत्रण रिहर्सल प्रत्येक माह होगा। साथ ही शांति समिति के लोगों को चिह्नित कर उन्हें कार्ड दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed