फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Removed from highway encroachment

हाइवे से हटाया अतिक्रमण

Tue, 19 May 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Tue, 19 May 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
Removed from highway encroachment

भरुआसुमेरपुर कस्बे में नेशनल हाइवे को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए

विज्ञापन
एसडीएम सदर की मौजूदगी में नगर पंचायत व थानाध्यक्ष के साथ पेट्रोल पंप से इस अभियान की शुरूआत हुई। जिससे फुटपाथ पर कब्जा जमाने वाले व्यापारियों के टीन टप्पर तोड़कर नगर पंचायत में जमा करा दिए गए। कहीं कहीं लचीला रुख अपनाने का आरोप लगाकर व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने उपजिलाधिकारी से विरोध दर्ज कराया और फिर पशु बाजार के निकट पंचायत कर्मियों को गाली गलौज कर दौड़ा लिया। पुलिस ने अध्यक्ष समेत तीन को नामजद कर बीस अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

सोमवार को एसडीएम सदर रामसुरेश वर्मा, सीओ सदर बीएन राय, थानाध्यक्ष सुभाष कुमार यादव, नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी बीपी यादव व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवनारायन सोनकर की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हुआ।  शुरूआत पेट्रोल पंप से की गई और देर शाम तक पशु बाजार निकट तक अतिक्रमण हट सका।

बस स्टैंड के पास सड़क के एक ओर अधिक दूरी तक जब अतिक्रमण हटाया जाने लगा तो नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश गुप्ता ने एसडीएम सदर से आपत्ति जताई और कुछ व्यापारियों के साथ नरमी बरते जाने का आरोप लगाया। इस पर एसडीएम नाराज हो गए और उन्होंने कहा कि सभी व्यापारियों के साथ सामान व्यवहार किया जा रहा है।

तब थानाध्यक्ष सुभाष कुमार यादव ने व्यापार मंडल अध्यक्ष को शांत कराया। वहीं पशु बाजार के निकट नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष व उसके समर्थकों ने नगर पंचायत के कर्मियों के साथ गाली गलौज कर उन्हें दौड़ा लिया।

जिससे अफरातफरी का माहौल हो गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान व्यापारियों के विरोध किए जाने पर पुलिस ने पंचायत के सफाई कर्मी की तहरीर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष समेत तीन को नामजद कर 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

थानाध्यक्ष सुभाष कुमार यादव ने बताया कि सोमवार को नगर पंचायत कर्मियों द्वारा सड़क पटरी किनारे अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष व रामकिशोर आदि ने सफाई कर्मियों से अभद्रता कर गाली गलौज की। इस पर सफाई कर्मी बिंदा की तहरीर पर बलवा, सरकारी काम में बाधा, जानमाल की धमकी देने सहित दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed