{"_id":"557282b05eabc411f92314e41555298c","slug":"reduced-visibility-due-to-fog-beware-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के कारण दृश्यता घटी, सावधान रहें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोहरे के कारण दृश्यता घटी, सावधान रहें
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 12 Jan 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार का दिन बेहद ठंडा रहा। वहीं अत्यधिक कोहरे के चलते दृश्यता घटकर 10
विज्ञापन
मीटर तक रह गई। सड़क पर चलने वाले वाहन हेडलाइट जलाकर चलाने को मजबूर हुए।
वहीं रेल परिचालन भी खासा प्रभावित रहा।
सुबह 5:25 बजे आने वाली चित्रकूट एक्सप्रेस 10:30 बजे आ सकी। इससे इस ट्रेन से जाने वाले यात्रियों को करीब पांच घंटे तक स्टेशन में रुक कर शीतलहर से जूझना पड़ा। स्टेशन मास्टर एनके वर्मा ने बताया कि रविवार को इस रूट से गुजरने वाली सभी ट्रेनें देर से चल रही है।
तापमान गिरने से मर रहे पक्षु पक्षी
भरुआसुमेरपुर। ठंड और कोहरे ने पशु पक्षियों की जान आफत में डाल दी है। बीते तीन दिनों के अंदर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सैकड़ो की संख्या में पशु और पक्षियों के मर चुके है। बीते तीन दिन से आम जनजीवन ठहर सा गया है। लोग गर्म कपड़ो में सिमटे हुए नजर आ रहे है और घरों में भी आग जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे है। लेकिन ठंड और कोहरे का कहर पशु पक्षियों पर सबसे अधिक हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार तीन दिन में इंगोहटा में 25, मवईजार में 15, बंडा में 10, बिदोखर में 20, पलरा में 10, कुंडौरा में 10, धनपुरा व कल्ला में 5-5, सुमेरपुर में 50 मवेशी मर चुके है। इसी तरह पंधरी, देवगांव, टेढ़ा, बड़ागांव, पचखुरा, गहतौली, जलाला, भमौरा, सुरौली, टिकरौली, चंदपुरवा, बिरखेरा, पारा, मौहर व धुंधपुर आदि गांवो में भी पशुओं की मरने की खबर है।