फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Ration of villagers looted Kotedar

ग्रामीणों ने कोटेदार का राशन लूटा

Sat, 23 Jul 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sat, 23 Jul 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Ration of villagers looted Kotedar
हिम्मतनगर आजमपुर के दो घरों में डकैती - फोटो : अमर उजाला

राठ (हमीरपुर)। कोतवाली के लींगा गांव में कोटेदार पर राशन वितरण के दौरान ग्रामीणों ने हमला कर दिया। ग्रामीण कोटे का राशन लूटकर घर ले गए। सूचना पर एसडीएम ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों द्वारा लूटा गया कुछ अनाज वापस दिलाया। कोटेदार ने थाने में एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने मौके से गांव की आधा दर्जन महिलाओं को हिरासत में ले लिया  है। लींगा गांव निवासी कोटेदार हरचरन अहिरवार पुत्र मकुंदीलाल ने तहरीर के माध्यम से बताया कि शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे वह ग्रामीणों को राशन बांट रहा था। उसी दौरानगांव के एक दर्जन से अधिक महिलाओं और पुरुषों ने उसके ऊपर हमला कर मारने पीटने लगे। कोटेदार ने आरोप लगाते हुए बताया कि ग्रामीणों ने उसकी गोलक में रखे 7300 रुपये लूट लिए और उसे जान से मारने का प्रयास किया।

विज्ञापन


इस पर उसनेे भागकर अपनी जान बचाई। बताया कि ग्रामीण 50 क्विंटल गेहूं, 41 क्विंटल चावल व दो क्विंटल चीनी लूट कर ले गए हैं। सूचना पर एसडीएम मोहम्मद रिजवान व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदेव प्रसाद यादव दल बल के साथ पहुंचे तो ग्रामीण भाग खडे़ हुए। एसडीएम ने बताया कि कोटेदार का कुछ अनाज ग्रामीणों से बरामद किया गया है। कोटेदार ने गांव के शिवकुमार, राममिलन, रूपा, शुभकरन, खलक, बृजेंद्र कुमार, रामसखी, चंदादेवी, संगीता, विचार, मालती, मीरा, परशु लोधी की पत्नी के विरुद्ध मारपीट करने और राशन लूटने की तहरीर दी है। पुलिस ने आधा दर्जन महिलाओं को हिरासत में लिया है। इस घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। एसडीएम ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed