फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Ramjaan began with prayers Travih

तरावीह की नमाज के साथ रमजान शुरू

Fri, 19 Jun 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Fri, 19 Jun 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
Ramjaan began with prayers Travih

गुरुवार की शाम हाफिजों ने मस्जिदों में आमद दर्ज करा ली। रात 9 बजे से सभी

विज्ञापन
मस्जिदों में तरावीह की विशेष 20 रकात नमाज शुरू हो गई। यह ईद का चांद दिखने तक रोजाना होगी। माहे रमजान की बरकतें जितनी भी बताई जाए वह कम हंै। एक हदीस में आया है कि रोजेदार का बिछौना उसके लिए दुआएं करता है। रोजेदार इस कदर खुशनसीब है कि सुबह व शाम 70-70 हजार फरिश्ते मगफिरत की दुआ मांगते रहते है।

रमजान में पांच हर्फ है। र, मीम, जाद, अलिफ व नून है। र से मुराद है रहमते इलाही, मीम से मुराद है मुहब्बते इलाही, जाद से मुराद है जमाने इलाही, अलिफ से मुराद है अमाने इलाही और नून से मुराद है नूरे इलाही।

रजमान में पांच इबादात खुुसूसी होती है। जिसमें रोजा, तरावीह तिलावते कुरआन, ऐतकाफ और शबे कद्र में इबादात। तो जो कोई सच्चे दिल से यह पांच इबादात करें वह उन पांचों ईनामों का मुसतहिक है।

जामा मस्जिद सुमेरपुर के पेश इमाम हाफिज शेफ उल्ला ने बताया कि रसूलाल्लाह सल्ल. ने फरमाया है कि जब मोबिन माहे रमजान में बेदार होता है और लेटे लेटे करवटंे बदलता है तथा अल्लाह के जिक्र में लगा रहता है तो उससे फरिश्ता कहता है उठ अल्लाह तुझ पर रहम करें,

फिर जब वह उठकर खड़ा होता है तो उसका बिछौना उसके लिए दुआ करता है कि अल्लाह इसको जन्नत के आला बिछौने अदा फरमाए। जब वह लिबास पहनता है तो लिबास उसके लिए दुआ करता है कि ऐ अल्लाह इसको जन्नत का लिबास अदा फरमा।

जब वह जूता पहनता है तो जूता उसके लिए दुआ करते है कि ऐ अल्लाह इसको पुल सिरात पर साबित कदम रखना और जब बरतन लेता है तो बरतन दुआ करते हुए जन्नत के बरतन अदा फरमाने की बात करता है। इसी तरह बजू के वक्त उसके लिए दुआ करता है कि इसके गुनाहों और खताओं से पाक साफ कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed