{"_id":"2fe821aa52ae51ad37896f8dba658636","slug":"put-fire-on-the-house-of-pradhan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के घर पर लगाई आग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान के घर पर लगाई आग
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Mon, 11 May 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पढ़ोरी गांव में प्रधान के घर में शनिवार रात अज्ञात व्यक्तियों ने आग लगा दी। आग से दो लाख क ी क्षति हुई वहीं ग्राम पंचायत के कुछ अभिलेख भी जल गए। जब आग लगाई गई तब महिला प्रधान अपने बच्चों के साथ घर के अंदर थी। आग लगी देख वह बच्चों को बाहर लेकर भागी। ग्रामीणों ने खासी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
गांव के राजबहादुर उर्फ कल्लू पाल की पत्नी कलावती प्रधान है। बीती रात जब उसका पति गांव सायर में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। तभी रात करीब 1 बजे अज्ञात लोगों ने घर में आग लगा दी। आग की लपटें उठती देख रात में भूसा ढोने वाले कुछ लोगों ने शोर मचाया तो पड़ोसी जाग गए।
विज्ञापन
महिला प्रधान व उसके बच्चों को दूसरे दरवाजे से आंगन में सोते हुए जगाया गया और किसी तरह बाहर निकाल लिया। हड़बड़ी में गिरने पर महिला प्रधान का हाथ टूट गया। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे कोई सामान बाहर नहीं निकाल सके। सिर्फ एक बोरा अनाज ही कुछ साहसी ग्रामीण निकाल पाए।
विज्ञापन
प्रधान पति राजबहादुर ने बताया कि उसके मकान में यह आग रंजिशन लगाई गई है। आगे प्रधानी के चुनाव होना है। ऐसा लगता है कि उसे कमजोर करने के लिए यह घटना की गई। कहा कि उसने आग लगाते किसी को नही देखा है। पुलिस में दी गई तहरीर में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आग लगाने की बात कही है।
आग में बक्से, सोने चांदी के जेवर, 35 हजार रुपये के नकदी सहित अन्य जलकर खाक हो गया। आग से न तो रहने का ठिकाना रहा और न ही खाने पीने का सामान बचा। इस आग में ग्राम पंचायत के कुछ अभिलेख भी जलकर नष्ट होने की बात प्रधान प्रतिनिधि ने कही है। थानाध्यक्ष हवलदार सिंह ने बताया कि प्रधान की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।