फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Protecting God dependable electricity meters

बिजली मीटरों की सुरक्षा भगवान भरोसे

Fri, 23 Jan 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 23 Jan 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
Protecting God dependable electricity meters

मकानों के बाहर लगाए जा रहे बिजली मीटर अराजकतत्वों का शिकार हो रहे है।  ऐसे में उपभोक्ताओं के लिए यह मीटर मुसीबत कम नहीं है। घरों के बाहर मीटर लगने से अराजकतत्व मीटर की सील या मीटर को क्षतिग्रस्त कर रहे है। इसके साथ ही चंद पैसों के लालच में मीटरों की चोरी जारी है। अब तक मुख्यालय में आधा दर्जन से अधिक मीटरों की चोरी हो चुकी है। नए मीटर को लगवाने के लिए उपभोक्ता को पुलिस व बिजली विभाग के चक्कर लगाने पड़ रहे है।

विज्ञापन


12 जनवरी से शुरू किए गए बिजली चोरी रोको अभियान के तहत मुख्यालय में इसका असर कुछ ज्यादा ही नजर आ रहा है। लाइनमैन व पावर कारपोरेशन के अधिकारी उपभोक्ताओं के साथ मनमानी कर रहे है। चेकिंग के बीच सत्ता नेताओं से दूरी बना ली जाती है। जिससे अन्य उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति जमकर नाराजगी है।
विज्ञापन


विभाग के अधिकारियों ने घरो के अंदर लगे मीटरो को बाहर लगाए जाने का अभियान चला रखा है। जो व्यक्ति सुरक्षा का हवाला देते हुए बाहर मीटर लगाने का विरोध करता है उसे तमाम कमियां बताकर जुर्माने के रूप में फंसाने की धमकी तक दी जाती है। घरों के बाहर मीटर लगाने का अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अराजकतत्व भी चंद पैसो के लिए मीटरों की चोरी करने से पीछे नहीं हट रहे है। पड़ताल के दौरान जानकारी मिली की कुछ लोगों द्वारा बाहर लगे मीटरों की सील या फिर मीटरों को क्षतिग्रस्त कर दिया जाता है। जिससे उपभोक्ता परेशान हैं।

बंगाली मोहाल निवासी सभासद डा.राजकुमार ने बताया कि विभाग अपनी मर्जी से मीटरों को घर के बाहर लगवा रहा है। सुरक्षा की भी जिम्मेदारी बिजली विभाग के अधिकारियों की होनी चाहिए। पुराना बेतवा घाट निवासी सभासद देवेंद्र कुमार दीनू ने कहा कि मीटर चोरी होने पर विभाग को उपभोक्ता से नया मीटर लगाने के नाम पर पैसा नहीं लिया जाना चाहिए।


अगर ऐसा है तो वह इसका विरोध करते है। उपभोक्ता को इस मसले पर अदालत जाना पड़ेगा। अधीक्षण अभियंता विद्युत राजीव कुमार कहते हैं कि चोरी गए मीटर पर उपभोक्ता को एफआईआर करानी होगी। वहीं पावर कारपोरेशन बिना शुल्क बिजली मीटर लगाएगा। अगर कोई पैसा मांगता है और उनके पास शिकायत आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed