फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   plot hathiyane ke lie ki gai vikram ki hatya

प्लाट हथियाने के लिए की गई विक्रम की हत्या

Thu, 10 Jan 2019 11:56 PM IST
gaurav gaurav हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश Published by: gaurav gaurav Updated Thu, 10 Jan 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
plot hathiyane ke lie ki gai vikram ki hatya
विक्रम हत्याकांड का खुलासा करते एसपी हेमराज मीणा, पीछे खड़े हत्यारोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
धमना रोड पर एक नाले में दो माह पहले मिली अनुसूचित जाति के युवक की सिर कटी लाश का एसपी ने खुलासा किया है। जिस नाले में शव बरामद हुआ, उसी स्थान से आरोपियों की निशानदेही पर सिर का कंकाल बरामद हुआ है। पुलिस ने हत्याकांड के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी ने कोतवाली पुलिस टीम को शाबाशी देते हुए 10 हजार रुपये इनाम व प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है।  
विज्ञापन


सिकंदरपुरा निवासी मेवालाल अहिरवार का 25 वर्षीय पुत्र विक्रम सिंह 22 अक्तूबर की शाम गायब हो गया था। उसके पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। एसपी हेमराज मीणा ने बताया 28 अक्तूबर की शाम धमना रोड पर चौपरा मंदिर से कुछ दूर नाले में एक युवक का शव सिर कटा मिला था। जिसकी पहचान विक्रम सिंह के रूप में उसके पिता ने की थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया उसी दिन से पुलिस सिर की खोज में जुट गई। विक्रम को पड़ोसी केशव यादव उसे शराब पिलाने के बहाने चरखारी रोड़ पर ले गया था। वहां पर पप्पू यादव पुत्र धूपचंद्र निवासी बड़ीहाट महोबा मिला। यहां कुछ देर बाद रतीश यादव आ गया जो धूपचंद्र का ट्रैक्टर चालक है। वह डंप से बालू लादने के बहाने विक्रम को ट्रैक्टर पर बिठाकर धमना रोड पर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया आरोपियों ने विक्रम को ट्राली में शराब पिलाई। नशे में होने पर ट्रैक्टर से उतारकर सिर पर डंडे से वार कर चाकू से गर्दन काट अलग कर दी। आरोपियों ने नाले में सिर को पत्थर से दबा दिया। पुलिस ने रतीस यादव निवासी चरखारी रोड, पप्पू यादव और केशव यादव से जब पूछताछ की तो सारा रहस्य उजागर हुआ। एसपी ने बताया रघुवीर यादव घटना का मुख्य सूत्रधार है। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


एसपी ने बताया विक्रम हत्याकांड में आरोपी रतीश यादव, रघुवीर यादव, केशव यादव की नजर विक्रम के घर के पीछे पड़े प्लाट पर थी। विक्रम अहिरवार इकलौता था। प्लाट हथियाने के लिए विक्रम की हत्या की। एसपी ने सीओ अभिषेक यादव, कोतवाल मनोज कुमार, एसएसआई रोशन लाल सरोज, भारत यादव, अमरपति तिवारी, देवेंद्र सिंह, गौरव चौबे, ब्रजेंद्र सिंह, ओमकरन, रामसिया, राजकुमार शुक्ला, उमाशंकर शुक्ला, राजेंद्र सिंह, विजय सिंह, गिरेंद्र सिंह को शाबासी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed