फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Pleasant atmosphere of Christmas

क्रिसमस गीतों से माहौल रहा खुशनुमा

Fri, 26 Dec 2014 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 26 Dec 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
Pleasant atmosphere of Christmas

मौदहा कसबे में बुधवार रात क्रिसमस डे का उत्सव चर्च परिसर में मनाया गया।

विज्ञापन
क्रिसमस ट्री सजाया गया वहीं क्रिसमस गीतों से माहौल खुशनुमा रहा। वहीं गुरुवार सुबह प्रार्थना सभा के आयोजन के साथ मिलने का सिलसिला जारी रहा।

कसबे के मध्य वर्ष 1936 में मसीह मंडलीय ने कंपाउंड चर्च निर्माण कराया था। क्रिसमस डे पर चर्च कंपाउंड को दुल्हन की तरह सजाया गया। रात में इसके अंदर क्रिसमस ट्री की सजावट के साथ संाता क्लॉज आए।

खचाखच भरे हॉल में सेंटपॉल के छात्र छात्राओं ने एकांकी प्रस्तुति देकर यीशु मसीह का जन्मदिन मनाया गया। प्रभारी पादरी सैमुअल दास ने ईशु मसीह के जन्मदिन पर प्रकाश डालते हुए इसके महत्व पर चर्चा की।

वहीं गुरुवार सुबह 10:30 बजे प्रार्थना सभा हुई। आगरा से आए परसी सोलोमन ने प्रवचन दिए। बच्चों ने क्रिसमस गीत गाए। इसके बाद ईसाई भाइयों को नगर के अन्य समुदाय के लोगों ने बधाइयां दीं।

मिशन कंपाउंड, राठ स्थित गिरजाघर में क्रिसमस डे धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह महोबा से आए पादरी एल्विन सिंह और सेमुअल इंदर ने यीशु मसीह के जीवन प्रसंगों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर पवित्र ग्रंथ बाइबिल का सामूहिक पाठ किया गया। क्रिसमस डे पर चर्च को खूब सजाया गया था। ईसाईयों ने एक-दूसरे को उपहार देकर हैप्पी बर्थ डे यीशु मसीह की बधाईयां दी।

इस दौरान मोहित सिंह, नवीन बुधौलिया, विश्वास जेम्स, सरोज इंदर, शैलजा, रूबी जेम्स, सुलभा इंदर, संतोष कुमार , डेनियल जैकब, रुचि, सुनीता, निकहत परवीन, घनश्याम, चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed