फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Pete gets thrown on the road to the shopkeeper

दुकानदार को पीट सामान सड़क पर फेंका

Thu, 08 Jun 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Thu, 08 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Pete gets thrown on the road to the shopkeeper
सड़क में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यालय के विद्यामंदिर रोड स्थित काली माता मंदिर के निकट एक दुकान में किसी बात को लेकर दुकानदार से झगड़ा हो गया। इस पर उपद्रव कर रहे लोगों ने दुकान का सामान सड़क पर फेंक दिया। यूपी 100 दो लोगों को कोतवाली ले गई जहां दोनों को शांतिभंग में पाबंद किया है।
विज्ञापन


मुख्यालय के विद्या मंदिर रोड स्थित पर भूपेंद्र कुशवाहा की परचून की दुकान है। बुधवार की सुबह करीब सात बजे कुछ लोग दुकान आए। किसी बात को लेकर दुकानदार से विवाद करने लगे। बात बढ़ने पर युवकों ने दुकान में रखा सामान सड़क पर फेंक दिया।
विज्ञापन


इसी बीच किसी ने यूपी 100 को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस दुकानदार व एक आरोपी अवधकिशोर अवस्थी को पकड़कर कोतवाली ले गई, जहां दोनों पक्षों का समझौता हो गया। कोतवाल प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों को शांतिभंग में पाबंद किया गया है। यदि दोबारा लड़ाई झगड़ा करेंगे तो उन्हें जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed