फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Panchayat resolved the case of the girl in the police station

थाने में पंचायत से युवती का मामला सुलझाया

Wed, 14 Jun 2017 11:24 PM IST
hamirpur
hamirpur Updated Wed, 14 Jun 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
अपने ही माता पिता पर जबरन शादी करने का आरोप लगाने वाली युवती के प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। अब लड़की के पिता ने गांव के ही एक युवक पर लड़की को बहकाने की शिकायत की। पुलिस ने थाने में दोनों पक्षों की पंचायत कर मामले को सुलझाया। बहकाने वाले युवक को भी हिदायत दी। तय हुआ कि जब युवती की शादी होगी तब युवक उसकी शादी के लिए 20 हजार रुपये की मदद करेगा। 
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के बांधुरबुजुर्ग गांव निवासी एक युवती ने बताया कि वह बीमार रहती है और परिजन 12 जून को उसकी जबरन शादी करा रहे हैं। इससे परेशान होकर वह आठ जून को घर से चली गई थी। युवती ने थाने में अपने माता पिता पर जबरन शादी कराने का आरोप लगाते हुए शिकायत भी की थी। बुधवार को मामले  में नया मोड़ आ गया है। लड़की के पिता ने भी थाने में तहरीर देते हुए गांव के ही महेश्वरीदीन उर्फ  फद्दल पुत्र स्व. गयादीन प्रजापति पर आरोप लगाया कि उसकी पुत्री उसी के बहकाने पर तमाशा कर रही है। थानाध्यक्ष ने बुधवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पंचायत कराई। थानाध्यक्ष सुनील कुमार शुक्ल ने बताया कि युवती ने बीमारी की वजह से शादी से इनकार किया था। आठ जून को अपने किसी परिजन के साथ दवा लेने प्रतापगढ़ गई थी, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया कि युवती के पिता की तहरीर का संज्ञान लेते हुए
विज्ञापन


फ द्दल को भी थाने बुलाया गया जहां दोनों पक्षों में इस शर्त पर समझौता हुआ कि फ द्दल जब भी युवती की शादी होगी तो 20 हजार की मदद करेगा। भविष्य में लड़की से किसी प्रकार मतलब भी न रखेगा। वहीं थाने में हुए समझौते पर दस्तखत करने वाले ग्रामीणों ने भी फ द्दल को दोषी माना और उसे भविष्य में ऐसा न करने की नसीहत भी दी। लड़की को माता पिता को सौंप दिया गया साथ ही लड़की व मां बाप को शांति के साथ रहने के निर्देश दिए गए। उधर, युवती की मां का कहना था कि उसकी पुत्री बालिग है और वह बालिग होने पर ही उसकी शादी कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed