फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   owner and mistry killed by high tension line

हाई टेंशन लाइन से छू गई छड़, मालिक और मिस्त्री की मौत

Sun, 18 Jun 2017 11:45 PM IST
hamirpur
hamirpur Updated Sun, 18 Jun 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
 owner and mistry killed by high tension line
गुरदहा में घटना की जांच करते एसडीएम - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के गुरदहा गांव में रविवार सुबह एक नलकूप की कोठी का निर्माण कराते समय लोहे की सरिया हाईटेंशन लाइन के तार से छू  गई। जिससे किसान और बांदा जनपद निवासी राजमिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गांव में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



गुरदहा गांव निवासी रामबालक यादव (35) पुत्र जग्गा तीन भाई हैं और सभी अलग-अलग रहते हैं। रामबालक की शादी के कई वर्ष हो गए और उसकी कोई औलाद नहीं है। उसने गांव के बाहर निजी नलकूप लगवाया था और इसी नलकूप की कोठी बनवा रहा था।
विज्ञापन


रविवार सुबह रामबालक राजमिस्त्री गोपाली प्रजापति (32) पुत्र दुर्गा निवासी मटौंध (बांदा) के साथ निर्माण स्थल पर मकान में नींव डालने के लिए सरिया सीधी कर रहा था। जैसे ही रामबालक ने एक सरिया उठाई कि यह ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन से छू गई। इससे छड़ में तेज करंट उतरा और पास में खड़ा  गोपाली भी इसकी चपेट में आ गया। दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गई। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह व एसएसआई आरएस गौतम ने जानकारी ली और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed